LIVE: आगरा में आपत्तिजनक वीडियो वायरल, दो नाबालिग गिरफ्तार
UP News Hindi LIVE: उत्तर प्रदेश में हो रही हलचल, नेताओं के बयान, पुलिस कार्रवाई, बड़े फैसले और जनता से जुड़े मुद्दों की हर जानकारी आपको तुरंत और सटीक रूप में यहां उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही मौसम, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी जरूरी अपडेट भी समय-समय पर साझा की जाएंगी. यह लाइव कॉपी उन लोगों के लिए खास है जो उत्तर प्रदेश की हर गतिविधि पर नजर रखना चाहते हैं और पल-पल की खबर से अपडेट रहना चाहते हैं. इसलिए अगर आप भी सूबे की हर खबर सबसे पहले और भरोसेमंद तरीके से जानना चाहते हैं, तो इस लाइव अपडेट के साथ लगातार जुड़े रहें.
कानपुर में गैस एजेंसी पर बवाल: सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ता से मारपीट, वीडियो वायरल
कानपुर के जूही थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एजेंसी पर ही मारपीट हो गई. सिलेंडर न मिलने से परेशान एक युवक ने जब विरोध किया तो उस पर एजेंसी संचालक और कर्मचारियों द्वारा मारपीट करने का आरोप है.
सुल्तानपुर में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: एक को लगी गोली, तीन आरोपी गिरफ्तार
सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. इटकौली जंगल में गौकशी के आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई.
SP का सख्त एक्शन, लापरवाही पर तीन पुलिसकर्मी निलंबित, महकमे में मचा हड़कंप
जिले में पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में यह कदम उठाया गया. निलंबित पुलिसकर्मियों में सुरेरी थाना के हिमांशु राव, लाइनबाजार थाना के परितोष सिंह और सरपतहा थाना के महफूज हाशमी शामिल हैं. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और अन्य कर्मचारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है.
Agra News: 3 महीने पुराने वीडियो आए सामने, वायरल करने वालों पर भी होगी कार्रवाई
आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोर-किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि ये वीडियो करीब तीन महीने पुराने हैं. पुलिस ने साफ कहा है कि ऐसे वीडियो शेयर या वायरल करने वालों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और लोगों से अपील की है कि इस तरह की सामग्री को आगे न फैलाएं.
Sultanpur News: पुलिस ने केस दर्ज कर कई टीमें लगाईं
सुल्तानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को उसकी ही चचेरी बहन और कुछ अन्य लोगों ने बहला-फुसलाकर भगा लिया. यह घटना 30 मार्च की बताई जा रही है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़की की तलाश के लिए कई टीमें बना दी गई हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.