साध्वी को चीफ प्रॉक्टर ने कह दी ऐसी बात, बरेली कॉलेज में हो गया बवाल

0
साध्वी को चीफ प्रॉक्टर ने कह दी ऐसी बात, बरेली कॉलेज में हो गया बवाल


Last Updated:

बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर की सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी से बवाल मचा हुआ है. चीफ प्रॉक्टर ने एक साध्वी पर अमर्यादित कमेंट किया है, जिसको लेकर एबीवीपी के छात्रों ने जमकर हंगामा किया है.

Zoom

बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर विवादों में घिरे.

बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के कॉलेज में एबवीपी के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा काटा. आरोप है कि कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर ने सोशल मीडिया पर एक साध्वी के खिलाफ बेहद ही अश्लील टिप्पणी की, जिसका वीडियो वायरल हुआ तो एबीवीपी के कार्यकर्ता खफा हो गए और उन्होंने कॉलेज पहुंचकर जमकर हंगामा काटा. साथ ही आरोपी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. मामला जब ज्यादा बढ़ गया तो कॉलेज प्रशासन ने आनन-फानन में आरोपी चीफ प्रॉक्टर को हटाकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

साध्वी पर चीफ प्रॉक्टर ने की अभद्र टिप्पणी
पूरा मामला थाना बारादरी के बरेली कॉलेज का है. दरअसल, बरेली कॉलेज उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश का सुविख्यात डिग्री कॉलेज है. यहां पर आलोक खरे चीफ प्रॉक्टर हैं. आरोप है कि आलोक खरे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक महिला साध्वी के खिलाफ बेहद ही अमर्यादित टिप्पणी की,जो पोस्ट वायरल हो गया और इसी बात से एबीवीपी के कार्यकर्ता खफा हो गए. बुधवार को बड़ी तादाद में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे को घेर लिया और जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया.

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
किसी तरह आरोपी चीफ प्रॉक्टर को एबीवीपी कार्यकर्ताओं से बचाया. एबीवीपी के कार्यकर्ता आरोपी चीफ प्रॉक्टर को हटाने के साथ ही कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे. जिस पर कॉलेज प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए आलोक खरे को उनके पद से हटा दिया है. फिलहाल एबीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोपी चीफ प्रॉक्टर के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए धमकी दी है कि अगर समय रहते बरेली कॉलेज प्रशासन ने आरोपी चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं की तो वह उग्र आंदोलन को विवश होंगे.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *