खट्टी-मीठी रहेगी लव लाइफ, धनवर्षा के योग, मेष राशि के लिए आज संतुलन जरूरी

0
खट्टी-मीठी रहेगी लव लाइफ, धनवर्षा के योग, मेष राशि के लिए आज संतुलन जरूरी


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 April 2026 : मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. काम ज्यादा होने की वजह से अधिक थकान हो सकती है. संतुलित दिनचर्या रखें. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन खट्ठा-मीठा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र हस्त है. पक्ष शुक्ल और योग ध्रुव है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्वक्षमता को मजबूत करेंगे. जीवनसाथी की भावनाओं का ख्याल रखें. प्रेम संबंधों में संतुलन जरूरी है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 2 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज आर्थिक नजरिए से अच्छा रहेगा. निवेश के लिए दिन अनुकूल है. किसी नई योजना पर भी काम कर सकते हैं. व्यवसाय में विस्तार होगा. सेहत सामान्य रहेगी. प्यार और रिश्तों में समय नहीं दे पाएंगे. भगवान सूर्य को अर्घ्य दें. दिन अच्छा रहेगा. आज बसंत ऋतु, माष चैत्र है. तिथि पूर्णिमा, नक्षत्र हस्त है. पक्ष शुक्ल और योग ध्रुव है. आज सूर्योदय 6.10 पर और सूर्यास्त 6.39 पर होगा. शुभ समय 12.00 से 12.50 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 1.58 से 3.32 तक रहेगा. दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के लग्न के 10वें भाव में चंद्रमा गोचर कर रहे हैं. यह भाव कर्म, करियर, प्रतिष्ठा और सफलता का नेतृत्व करता है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी कार्यक्षमता और नेतृत्वक्षमता को मजबूत करेंगे. यह मजबूत निर्णय लेने में सहायक होंगे. आज का दिन करियर के लिए और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए महत्त्वपूर्ण है. सफलता मिलने के विशेष योग बन रह हैं.

मिलेगा इनका मार्गदर्शन

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक चिंता बढ़ सकती है. संतुलित दिनचर्या रखें. खान-पान पर विशेष ध्यान दें. प्यार और रिश्तों के लिए दिन खट्ठा-मीठा रहेगा. व्यस्तता होने के कारण रिश्तों में समय नहीं दे सकेंगे. जीवनसाथी की भावनाओं का विशेष ध्यान दें. प्रेम संबंधों में संतुलन जरूरी है. कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे गलतफहमियां और दूरियां बनें. बातचीत में मिठास और प्रेम बनाए रखें. परिवार का माहौल खुशमय रहेगा. पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा. घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

निवेश के लिए कैसा दिन

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आर्थिक नजरिए से आज का दिन अनुकूल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. मेहनत का फल अच्छा मिलेगा. किसी दीर्घकालीन योजना को फाइनल कर सकते हैं. डील करने के लिए आज का दिन महत्त्वपूर्ण है. व्यवसाय में विस्तार के योग हैं. बिजनेस पर ध्यान देने से प्रॉफिट बढ़ेगा. नौकरी और करियर में कार्यस्थल पर सम्मान व सफलता मिलेगी. वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान मिलेगा. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *