बहराइच में पहली बार हो रही इन दो वेब सीरीज की शूटिंग, कब और कहां होगी रिलीज?

0
बहराइच में पहली बार हो रही इन दो वेब सीरीज की शूटिंग, कब और कहां होगी रिलीज?


Last Updated:

Bahraich: बहराइच जिला भी अब बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाला है. बता दें कि यहां इन दिनों वेब सीरीज की शूटिंग हो रही है, जिसके लिए कई बड़-बड़े कलाकार बहराइच आए हैं. आइए इस वेब सीरीज और इनके कलाकारों के बारे में जानते हैं.

बहराइच: आकांक्षी जनपद के लिए यह एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर है, जहां पहली बार एक साथ दो वेब सीरीज “Desi Teenagers” और “Rangeen Sapna” की शूटिंग शुरू हुई है. यह शूटिंग शहर के प्रतिष्ठित Moon and Sun School परिसर समेत बहराइच में कई जगहों पर की जा रही है, जिससे जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. यह वेब सीरीज देश के प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म JioHotstar के लिए तैयार की जा रही है, जिसका निर्माण मुंबई के प्रसिद्ध प्रोडक्शन हाउस Sky Limit Entertainment Film & Web Series Production House की ओर से किया जा रहा है.

बहराइच के कलाकारों का भी देखने को मिलेगा हुनर
“Rangeen Sapna” और “Desi Teenagers” वेब सीरीज की बात करें, तो इसमें बहराइच समेत लखनऊ, मुंबई, छत्तीसगढ़ और साउथ जैसी जगहों के कलाकार काम कर रहे हैं. पहली वेब सीरीज की बात करें तो “Rangeen Sapna” एक कॉमेडी टाइप वेब सीरीज बनाई गई है, जिसमें हीरो बनने की चाह में एक युवा बस खाली चारपाई पर पड़ा सपने देखता है, जिसकी पूरी कहानी दर्शाई गई है.

वहीं दूसरी वेब सीरीज की बात करें तो Desi Teenagers में साल 2018 में जब एंड्राइड मोबाइल और tiktok जैसे प्लेटफॉर्म की शुरुआत हुई थी, तब गांव और शहर में क्या फर्क था, कैसे गांव के बच्चे मोबाइल पर अपने आप को एक्टिवेट रखते थे और किस तरह का रहन-सहन था, सभी को बखूबी दिखाया गया है.

बहराइच के कलाकारों ने किया है कमाल का काम
बहराइच शहर के रहने वाले प्रसिद्ध गायक जसवीर सिंह और शहर के ही रहने वाले प्रसिद्ध एक्टर गौरव जी ने भी इन वेब सीरीज में बखूबी काम किया है. इसके अलावा और भी लोकल बहराइच के कलाकारों को इस वेब सीरीज में अवसर दिया गया है. Desi Teenagers की बात करें तो कलाकारों ने अलग-अलग रोल प्ले किए हैं. इसमें लंगोटिया यार का भी रोल है. एक ही क्लास में 4 साल पढ़ने वाली दो सहेलियों का भी रोल है, स्कूल में पढ़ने वाले टीचर का रोल है. इसके अलावा भी कई अच्छे कैरेक्टर देखे जा रहे हैं.

जिस तरह से इस वेब सीरीज में मेहनत की गई है, उसको देखते हुए तो यही लग रहा है, यह वेब सीरीज पूरे भारत में धमाल मचाने वाली है, जिसको आने में लगभग एक से डेढ़ महीने लग सकते हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार समेत यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर भी आसानी से देख सकते हैं, जिसके लिए आपको “Sky Limit Entertainment” पर जाना होगा. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आप बिना मेंबरशिप के भी इन वेब सीरीज का आनंद ले पायेंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *