गैंगस्टर राहुल जाट पर फायरिंग, गोली लगने के बाद खुद ड्राइव कर पहुंचा अस्पताल

0
गैंगस्टर राहुल जाट पर फायरिंग, गोली लगने के बाद खुद ड्राइव कर पहुंचा अस्पताल


Last Updated:

Ghaziabad News: गाजियाबाद में गैंगस्टर राहुल जाट पर अज्ञात हमलावरों में फायरिंग कर दी. इस हमले में राहुल जाट को तीन से चार गोलियां लगी. गोली लगने के बाद भी राहुल खुद कार ड्राइव कर अस्पताल पहुंचा. अस्पताल के मेमो से पुलिस को हमले की जानकारी हुई.

ख़बरें फटाफट

Zoom

गाजियाबाद में गैंगस्टर राहुल जाट पर फायरिंग

गाजियाबाद. गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में एक बार फिर गैंगवार की आहट सुनाई दे रही है. गुरुवार देर रात NH-58 के पास सीकरी कला इलाके में एक ढाबे के बाहर कार में बैठे हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर राहुल जाट पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी. हमले में राहुल जाट को 3 से 4 गोलियां लगीं, लेकिन घायल हालत में भी उसने खुद गाड़ी चलाकर करीब 30 मिनट तक ड्राइव करके अस्पताल पहुंचकर अपनी जान बचाई.

घटना गुरुवार देर रात हुई, जब राहुल जाट अपने साथियों के साथ सीकरी कला क्षेत्र में NH-58 के किनारे स्थित एक ढाबे के बाहर कार में बैठा था. इसी दौरान पैदल आए बदमाशों ने अचानक कार की ओर बढ़कर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने बेहद करीब से गोलियां चलाईं, जिसमें राहुल जाट के शरीर में 3 से 4 गोलियां लग गईं.

कौन है राहुल जाट?

राहुल जाट मोदीनगर थाना क्षेत्र का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी माना जाता है. उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट और अन्य गंभीर अपराधों के दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह मोदीनगर और आसपास के इलाकों में सक्रिय रहा है.

घायल अवस्था में दिखाया साहस

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि गोलियां लगने के बावजूद राहुल जाट ने घायल हालत में खुद कार चलाई और करीब 30 मिनट तक ड्राइव करके नजदीकी अस्पताल पहुंच गया. अस्पताल पहुंचने के बाद ही पुलिस को घटना की जानकारी मेमो के जरिए मिली.

पुलिस की कार्रवाई

मोदीनगर पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. पुलिस का मानना है कि फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां दर्ज हो सकती हैं, जिससे आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी. पुलिस इस हमले को गैंगवार या पुरानी दुश्मनी का नतीजा मान रही है. जांच टीम राहुल जाट के बयान और उसके आपराधिक इतिहास के आधार पर संदिग्धों की सूची तैयार कर रही है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *