मेष राशि के लिए आज खर्चे ही खर्चे, रिश्तों में बढ़ सकती है कड़वाहट, ये काम न करें

0
मेष राशि के लिए आज खर्चे ही खर्चे, रिश्तों में बढ़ सकती है कड़वाहट, ये काम न करें


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 April 2026 : मेष राशि के खर्चे आज बढ़ने वाले हैं. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें. आज बसंत ऋतु, माष बैसाख है. तिथि द्वितीया, नक्षत्र स्वाती है. शुभ समय 11.49 से 12.39 तक रहेगा. अशुभ समय 9.16 से 11.48 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज चंद्रमा की स्थिति से अनुकूल नहीं होने से सावधान रहने की जरूरत है. गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 4 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज खर्चीला हो सकता है. बजट बिगड़ सकता है. हालांकि, विदेश से जुड़े निवेश से लाभ होगा. प्यार और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है. विवाद नहीं करें. सेहत सामान्य रहेगी. मानसिक तनाव बढ़ेगा. भगवान सूर्य को जल अर्पित करें. समस्या खत्म होगी. आज बसंत ऋतु, माष बैसाख है. तिथि द्वितीया, नक्षत्र स्वाती है. पक्ष कृष्ण है. आज सूर्योदय 6.08 मिनट पर और सूर्यास्त 6.40 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.49 से 12.39 तक रहेगा. नए काम की शुरुआत, उद्घाटन और डील की बातचीत फाइनल कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 9.16 से 11.48 तक रहेगा. दिशाशूल पूर्व में है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि सूर्य मेष राशि के लग्न के 12वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव खर्च, विदेश, मानसिक चिंतन व एकांत से जुड़ा हुआ है. इनसे जुड़ी चीजों में ध्यान दें. राशि के स्वामी मंगल ऊर्जा देंगे, लेकिन चंद्रमा की स्थिति से अनुकूल नहीं होने से सावधान रहने की आवश्यकता है. आज के दिनों खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. मानसिक शांति के लिए ध्यान करें. मोबाइल का कम प्रयोग करें.

ये चीज ज्यादा जरूरी

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के जातकों की सेहत सामान्य रहेगी. नींद पूरी लें. योग और ध्यान जरूरी है. पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं. भोजन भी संतुलित लें. प्यार और रिश्तों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां हो सकती हैं. विवाद भी होने की संभावना है. वाणी और व्यवहार दोनों संतुलित रखें. गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा. किसी सदस्य की चिंता सता सकती है.

यहां होगा नुकसान

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति में आज अप्रत्याशित खर्च होगा. हालांकि, विदेश से जुड़े निवेश से लाभ होने के योग हैं. व्यवसाय सामान्य रहेगा. नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. नई योजनाओं पर काम करने के लिए अनुकूल समय है. जल्दबाजी और अतिउत्साह में कोई निर्णय नहीं लें. नुकसान हो सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *