चंदौली में 5 से 11 अप्रैल तक रूट डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद
चंदौली: जिले के मुगलसराय के थाना अलीनगर क्षेत्र अंतर्गत गोधना स्थित आलू मिल नहर पर पुल निर्माण कार्य APCO Infratech Pvt. Ltd. कम्पनी द्वारा कराया जा रहा है. उक्त निर्माण कार्य को सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने हेतु सभी लोगों को अवगत कराना है कि दिनांक 05.04.2026 प्रातः 07:00 बजे से दिनांक 11.04.2026 रात्रि 24:00 बजे तक निम्नलिखित रूट डायवर्जन प्लान लागू किया जाता है.
इस प्रकार रहेगी डायवर्जन व्यवस्था
1. गोधना चौराहे से कोई भी ट्रक, बस, टैंकर, कार, आटो आदि समस्त प्रकार के वाहन नहर के रास्ते चकिया तिराहे के तरफ नहीं जाएंगे. उपरोक्त वाहन आलमपुर अण्डर पास से अलीनगर थाने के सामने से अपने गन्तव्य को जाएंगे.
2. चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद ) से भारी वाहन ट्रक, बस, टैंकर, आलू मिल (गोधना अलीनगर) नहर की तरफ नही जाएंगे. ये समस्त वाहन अलीनगर थाने के सामने से आलमपुर अण्डर पास की तरफ से अपने गन्तव्य को जाएंगे.
3. चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद) से कार, आटो, मोटर साइकिल व छोटे वाहन जिनको रामनगर, लंका, चकिया, आदि स्थानों पर जाना है, वे सभी वाहन आलू मिल तिराहा से अमोघपुर होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे तथा वे वाहन जिन्हें अलीनगर कस्बा मोहल्ला मे जाना है आलूमिल तिराहे से अपने गन्तव्य को जाएंगे.
4. अलीनगर सकलडीहा तिराहा से भारी वाहन ट्रक, बस, टैंकर, चकिया तिराहे (गंजी प्रसाद) के तरफ नहीं जाएंगे. वे समस्त वाहन आलमपुर अण्डर पास होते हुए अपने गन्तव्य को जाएंगे.
चंदौली पुलिस ने की लोगों से अपील
जिले के समस्त वाहन चालकों से अपील है कि उक्त अवधि के दौरान निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें, जिससे निर्माण कार्य समयबद्ध एवं सुरक्षित रूप से पूर्ण कराया जा सके और आमजन को असुविधा न हो.