जहरीली शराब नहीं ये तो कलियुगी बहन का था कांड, इश्क के चक्कर में भाई को ही दिया मार

0
जहरीली शराब नहीं ये तो कलियुगी बहन का था कांड, इश्क के चक्कर में भाई को ही दिया मार


Last Updated:

Meerut News: मेरठ में शुक्रवार देर शाम 3 लोगों की शराब पीने से तबीयत बिगड़ गई थी. अस्पताल में तीनों की मौत हो गई. तीनों ने एक सरकारी ठेके से देशी शराब खरीदी थी. वहीं पर तीनों साथ में पी रहे थे. तभी उन्हें उल्टी और पेट में दर्द होने लगा. मगर, जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि जहरीली शराब नहीं ये बहन का कांड था. 

Zoom

मेरठ शराब कांड की जांच करती पुलिस.

मेरठ: यूपी के मेरठ में कल तीन लोगों की जहरीली शराब पीकर मौत होने का मामला सामने आया था. बड़ी सामान्य सी दिखने वाली इस घटना ने उस समय सबके होश उड़ा दिए, जब पुलिस ने बड़ी साजिश का खुलासा किया. यह मामला प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दुश्मनी और करोड़ों की जमीन के लालच से जुड़ा निकला.

मेरठ ट्रिपल डेथ मिस्ट्री
मेरठ के दौराला क्षेत्र में हुई तीन लोगों की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है. पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अंकित उर्फ दौलत की बहन अलका और उसके कथित प्रेमी पवन उर्फ पोली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिनका अंकित विरोध करता था. पुलिस को शक है कि यही विवाद इस खौफनाक साजिश की वजह बना.

इसके अलावा, अंकित के परिवार के पास हाईवे किनारे करीब चार बीघा जमीन है, जिसकी कीमत 6 से 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस मान रही है कि संपत्ति और निजी रिश्तों के टकराव ने इस पूरे घटनाक्रम को जन्म दिया. आरोप है कि अलका ने घर में रखी शराब में जहर मिला दिया था, ताकि अंकित की मौत को सामान्य घटना दिखाया जा सके. मगर, अंकित शराब लेकर अपने कार्यस्थल पहुंच गया, जहां बाबूराम प्रजापति और जितेंद्र ने भी वही शराब पी ली. जहर का असर इतना तेज था कि तीनों की कुछ ही मिनटों में मौत हो गई.

जांच के दौरान अलका के बयान बार-बार बदलते रहे, जिससे पुलिस का शक और गहरा हो गया. सख्ती से पूछताछ के बाद कुछ अहम सुराग मिले, जिसके आधार पर अलका और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने करीब 100 लोगों के घर जाकर शराब के टेट्रा पैक की जांच की, जिसमें अन्य सभी लोग सुरक्षित पाए गए. इससे साफ हुआ कि जहर किसी खास बोतल में मिलाया गया था.

पुराने मामलों की भी जांच
पुलिस अब परिवार के पुराने विवादों को भी खंगाल रही है. बताया जा रहा है कि 15 साल पहले अलका की मां पर भी जहर देने का आरोप लगा था. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और जल्द पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *