बिना केमिकल चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, बस लगाएं घर का बना नारियल पैक

0
बिना केमिकल चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो, बस लगाएं घर का बना नारियल पैक


Last Updated:

Skin Care Tips: बदलते मौसम और चिलचिलाती धूप का सबसे बुरा असर हमारे चेहरे पर पड़ता है. धूल, पसीना और हानिकारक UV किरणें न सिर्फ त्वचा की नमी छीन लेती हैं, बल्कि उसे बेजान और काला भी बना देती हैं. अक्सर हम इस डलनेस को दूर करने के लिए महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं, जो फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी किचन में रखा नारियल आपकी त्वचा की खोई हुई रंगत वापस ला सकता है? आइए जानते हैं कैसे एक साधारण सा नारियल आपके चेहरे को ‘ग्लोइंग और फ्रेश’ बना सकता है.

गर्मियों की तेज धूप, धूल और पसीना सबसे पहले चेहरे की चमक पर असर डालते हैं. बाहर निकलते ही स्किन पर टैनिंग, चिपचिपाहट और डलनेस दिखने लगती है ऐसे में लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार ये उल्टा नुकसान भी कर देते हैं. अगर आप भी चेहरे की खोई चमक वापस पाना चाहते हैं तो घर में मौजूद नारियल एक आसान और असरदार उपाय हो सकता है.

नारियल क्यों है स्किन का सुपरफूड

नारियल सिर्फ खाने के काम नहीं आता बल्कि यह स्किन के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है. खास बात यह है कि नारियल हर स्किन टाइप पर सूट करता है इसलिए इसे बेझिझक इस्तेमाल किया जा सकता है.

घर पर ऐसे बनाएं नारियल फेस पैक

नारियल फेस पैक बनाना बहुत आसान है. इसके लिए 2 चम्मच नारियल तेल लें फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दही मिलाएं. इन तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके एक स्मूद पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें. पहली बार में ही आपको फर्क महसूस होगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ऑयली स्किन वालों के लिए खास टिप

अगर आपकी स्किन ऑयली है तो नारियल तेल की जगह नारियल पानी का इस्तेमाल करें. इसमें थोड़ा सा बेसन मिलाकर पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाएं. यह पैक चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है और स्किन को साफ रखने में मदद करता है. साथ ही यह पोर्स को टाइट करता है जिससे चेहरा ज्यादा फ्रेश और क्लियर दिखता है.

चेहरे पर कैसे करें सही तरीके से इस्तेमाल

फेस पैक लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से धो लें ताकि धूल और गंदगी हट जाए. फिर हल्के हाथों से पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं. इसे रगड़ें नहीं बस धीरे-धीरे फैलाएं. सूखने के बाद ठंडे या हल्के गुनगुने पानी से धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करने से बेहतर रिजल्ट मिलते हैं और स्किन हेल्दी बनी रहती है.

नारियल फेस पैक के फायदे

नारियल फेस पैक स्किन को गहराई से हाइड्रेट करता है और उसे सॉफ्ट बनाता है. यह टैनिंग कम करने में मदद करता है और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है. साथ ही इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पिंपल्स को कम करने में भी मदद करते हैं. नियमित इस्तेमाल से स्किन साफ, चमकदार और फ्रेश नजर आती है.

बिना केमिकल के नेचुरल केयर

आजकल मार्केट में मिलने वाले कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में केमिकल्स होते हैं जो लंबे समय में स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. वहीं नारियल से बना फेस पैक पूरी तरह नेचुरल होता है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. यह सस्ता भी है और आसानी से घर में मिल जाता है इसलिए हर कोई इसे अपना सकता है.

इस गर्मी जरूर ट्राई करें ये देसी नुस्खा

अगर आप भी बिना ज्यादा खर्च किए अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं तो नारियल फेस पैक जरूर ट्राई करें. यह स्किन को ठंडक देता है और उसे हेल्दी बनाता है. नियमित इस्तेमाल से आपको पार्लर जैसा ग्लो घर पर ही मिल सकता है. देसी नुस्खों की खास बात यही है कि ये आसान होते हैं और असर भी जल्दी दिखाते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *