तकरार होगी खत्म, बढ़ेगा प्यार…मेष राशि वालों का आज असली वैलेंटाइन डे

0
तकरार होगी खत्म, बढ़ेगा प्यार…मेष राशि वालों का आज असली वैलेंटाइन डे


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 April 2026 : मेष राशि के जातकों की आज आमदनी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं. रिश्तों में पुरानी तकरार खत्म होगी. बात आगे बढ़ सकती है. आज बसंत ऋतु और माष वैशाख है. तिथि तृतीया, नक्षत्र स्वाती है. शुभ समय 11.54 से 12.45 तक रहेगा. अशुभ समय 7.30 से 9.00 तक होगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज यात्रा करने से परहेज करें.

Aaj Ka Mesh Rashifal 6 April 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज सामान्य रहेगा. आमदनी ठीक-ठाक रहेगी. खर्चों में वृद्धि हो सकती है. सेहत सामान्य रहेगी. रिश्तों में चली यदि पुरानी तकरार खत्म होगी. बातचीत से बात आगे भी बढ़ सकती है. घर में घी का दीपक जलाएं. ओम शांति का पाठ करें. इससे दिन अच्छा गुजरेगा. आज बसंत ऋतु और माष वैशाख है. तिथि तृतीया, नक्षत्र स्वाती है. आज सूर्योदय 5:28 पर और सूर्यस्त 6:10 मिनट पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.54 से 12.45 तक रहेगा. अशुभ समय राहुकाल 07.30 से 9.00 तक होगा. दिशशूल पूर्व में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के जातक आज यात्रा करने से परहेज करें. अगर जरूरी हो तो घर से दही और गुड़ खाकर निकलें. आज मेष राशि के लग्न के चतुर्थ भाव में चंद्रमा गोचर करेंगे. यह भाव माता, सुख, धन, घर और मानसिक शांति से जुड़ा है. इनसे जुड़े कामों को करने में सावधानी रखें. स्वामी ग्रह मंगल ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेंगे, जिससे काम करने में मन लगा रहेगा. भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी है. आज का दिन घर से लेकर परिवार तक और मानसिक चिंताओं पर केंद्रित रहेगा.

शुभ काम के योग
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की सेहत आज सामान्य रहेगी. मानसिक शांति बनाए रखना जरूरी है. सीने और पेट के पाचन से जुड़ी हल्की परेशानी होगी, जिससे चिंता बढ़ेगी. हालांकि, परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. संतुलित भोजन लें. घर पर आराम करें. पानी पर्याप्त लें. योग और ध्यान करें. लाभ मिलेगा. प्यार औए रिश्तों में भावनात्मक लगाव और सहयोग मिलेगा. रिश्तों में मिठास आएगी. कई दिनों से चली आ रही कड़वाहट दूर होगी. पुराने मतभेद खत्म हो जाएंगे. अविवाहित लोगों के लिए पारिवारिक स्तर पर किसी नए रिश्तों बातचीत आगे बढ़ेगी. मां का आशीर्वाद मिलेगा. परिवार में किसी शुभ काम की योजना बनने के योग हैं.

मन में आएंगे ये ख्याल
अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, आज घर से जुड़े खर्चों में वृद्धि होगी. संपत्ति खरीदने या फिर वाहन खरीदने जैसे विचार मन में आएंगे, जहां बातचीत भी आगे बढ़ेगी. हालांकि, खर्चों पर नियंत्रण रखना भविष्य के लिए जरूरी होगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. शिक्षा और घरेलू व्यवसाय से जुड़े कामों में लाभ मिलेगा. काम में वरिष्ठों का पूरा सहयोग मिलेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *