युपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 24 घंटे बाद बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में मौसम का उलटफेर जारी है. आंधी, बारिश और वज्रपात के बाद मौसम विभाग ने अब ताजा अपडेट जारी किया है. नए अपडेट के अनुसार, प्रदेश के सभी 75 जिलों में सोमवार (6 अप्रैल) को मौसम सामान्य होगा. इस दौरान धूप खिली रहेगी. हालांकि अगले 24 घंटे बाद यहां आंधी और बारिश का दौर फिर शुरू होगा. बताते चलें कि 7 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.
राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक, 6 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग के आसमान साफ होगा.
आज मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की है. यानी आज प्रदेश में आंधी बारिश और वज्रपात की कोई संभावना नहीं है. हालांकि 7 अप्रैल से फिर मौसम यूटर्न लेगा. इस दौरान पश्चिमी यूपी में काले बादलों की आवाजाही के साथ मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है.
इन जिलों में आज मौसम होगा सामान्य
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को प्रयागराज, चित्रकुट, कानपुर, झांसी, औरया, बहराइच, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलरामपुर, बांदा, इटावा, मैनपुरी, फरुखाबाद, फतेहपुर, जालौन, कन्नौज, कौशाम्बी, ललितपुर, रायबरेली, उन्नाव, महराजगंज, मऊ, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली और आसपास के जिलों में आसमान साफ होगा इस दौरान धूप भी खिली होगी.
लखनऊ नोएडा में आसमान होगा साफ
सोमवार को प्रदेश की राजधानी लखनऊ के छिटपुट बादल नजर आ सकतें है. हालांकि दिन चढ़ने के साथ आज यहां धूप भी खिली रहेगी. मौसम विभाग का अनुमान है आज यहां न्यूनतम तापमान 20 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. वहीं नोएडा में भी आज आसमान साफ होगा और धूप भी खिली रहेगी. अनुमान है आज नोएडा में न्यूनतम तापमान 21 और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा.हालांकि अगले 24 घंटे बाद फिर यहां बारिश होगी.
24 घंंटे बाद मौसम का यूटर्न
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अगले 24 घंटे बाद प्रदेश में फिर मौसम यूटर्न लेगा. इस दौरान अलग-अलग जिलों में काले बादलों की परेड आसमान में देखने को मिलेगी. बादलों के आवाजाही के साथ बारिश होगी और तापमान में भी गिरावट का दौर देखने को मिलेगा.