बार-बार मेकअप हो रहा खराब? जानिए गर्मी के मौसम में कैसे पाए परफेक्ट लुक

0
बार-बार मेकअप हो रहा खराब? जानिए गर्मी के मौसम में कैसे पाए परफेक्ट लुक


Last Updated:

Makeup Tips: ब्यूटी एक्सपर्ट हनी पीपल का कहना है कि इस बदलते मौसम में स्किन केयर पर भी खास ध्यान देना जरूरी है. मेकअप करने से पहले कम से कम 10 से 15 मिनट तक आइसिंग करने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है और पसीना भी कम आता है. साथ ही घर पर टोनर का इस्तेमाल और बेसन या खीरे के रस जैसे घरेलू उपाय भी त्वचा को तरोताजा बनाए रखते हैं.

कानपुर: गर्मियों की शुरुआत के साथ जब हल्की-हल्की बारिश भी होने लगे तो मौसम में एक अजीब सा बदलाव आ जाता है. कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंडक और उमस, ऐसे मौसम में सिर्फ सेहत ही नहीं बल्कि त्वचा का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी हो जाता है. खासतौर पर मेकअप करने वाली महिलाओं के लिए यह मौसम चुनौती भरा होता है. क्योंकि उमस और पसीने के कारण मेकअप जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में जरूरी है कि मौसम के अनुसार अपने मेकअप रूटीन में बदलाव किया जाए ताकि चेहरा पूरे दिन फ्रेश और नेचुरल बना रहे.

ब्यूटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस मौसम में भारी मेकअप से दूरी बनाना ही बेहतर विकल्प है. हल्का और स्किन-फ्रेंडली मेकअप न सिर्फ चेहरे को आराम देता है बल्कि लंबे समय तक टिकाऊ भी रहता है. मेकअप की शुरुआत हमेशा ऑयल-फ्री मॉइस्चराइज़र से करनी चाहिए ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे लेकिन चिपचिपाहट न हो. इसके बाद जेल-बेस्ड प्राइमर का इस्तेमाल करें जिससे मेकअप अच्छी तरह सेट हो सके. फाउंडेशन की जगह बीबी क्रीम या हल्का फाउंडेशन इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहता है. इससे चेहरा नेचुरल दिखता है और पसीने में भी मेकअप जल्दी नहीं बहता.

मेकअप को सेट करने के लिए लूज़ पाउडर और सेटिंग स्प्रे का इस्तेमाल जरूर करें ताकि लुक लंबे समय तक फ्रेश बना रहे. आंखों के मेकअप में वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारा का चयन करें ताकि पसीने या नमी के कारण यह फैले नहीं. वहीं होंठों के लिए हल्के रंग की लिपस्टिक या लिप टिंट का इस्तेमाल करें जो सॉफ्ट और नेचुरल लुक देता है.

ब्यूटी एक्सपर्ट हनी पीपल का कहना है कि इस बदलते मौसम में स्किन केयर पर भी खास ध्यान देना जरूरी है. मेकअप करने से पहले कम से कम 10 से 15 मिनट तक आइसिंग करने से मेकअप लंबे समय तक टिकता है और पसीना भी कम आता है. साथ ही घर पर टोनर का इस्तेमाल और बेसन या खीरे के रस जैसे घरेलू उपाय भी त्वचा को तरोताजा बनाए रखते हैं. रात में सोने से पहले मेकअप हटाना बेहद जरूरी है. मेकअप के साथ सोने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है और समय के साथ स्किन ढीली पड़ने लगती है.

मेकअप हटाने के लिए आप मेकअप रिमूवर के अलावा नारियल तेल या मलाई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा अच्छी त्वचा के लिए सही खानपान और हाइड्रेशन भी बेहद जरूरी है. दिनभर में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए. नारियल पानी, दही और तरबूज जैसे खाद्य पदार्थ त्वचा को अंदर से ठंडक और पोषण देते हैं.

About the Author

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *