अमेठी में उज्ज्वला योजना से गरीबों की जिंदगी आसान, फ्री सिलेंडर की सुविधा
Last Updated:
अमेठी में उज्ज्वला योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रही है. फ्री गैस सिलेंडर मिलने से न सिर्फ उनका स्वास्थ्य बेहतर हो रहा है, बल्कि बरसात में लकड़ी लेने की चिंता भी खत्म हो गई है. अब जरूरतमंद अपने आवेदन जमा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं.
अमेठी. सरकार तमाम महत्वाकांक्षी योजनाएं गरीबों और जरूरतमंदों के लिए चलाती है, इस योजना में से एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है जो आज गरीबों के लिए बेहतर साबित हो रही है. इस योजना से न सिर्फ लाभार्थियों का स्वास्थ्य सही हो रहा है बल्कि उन्हें अब बरसात में जंगल में जाकर लकड़ी लाने की चिंता नहीं है. उज्ज्वला योजन बेहद कम की योजना है और लाखों लाभार्थियों को इसका लाभ मिल रहा है. इस योजना में लाभार्थियों की किस्मत बदल रही है आप भी योजना में लाभ लेकर समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
योजना में आवेदन के लिए इन कागजात की पढ़ेंगी जरूरत
अमेठी में आंकडों के मुताबिक 1 लाख 70 हजार से अधिक लाभार्थी ऐसे हैं जिन्हें योजना का लाभ अभी तक दिया गया है. इस योजना में फ्री सिलेंडर मिलता है. योजना में लाभ लेने के लिए लाभार्थी को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक के साथ अपने राशन कार्ड की छाया प्रति लगानी होती है और जिला पूर्ति कार्यलय में इसका आवेदन करना होता है. जिसके बाद पात्रता की जांच कर योजना का लाभ तय नियत समय में दिया जाता है.
योजना का लाभ पा रही एक महिला कमला देवी ने कहा कि उन्होंने इसके लिए आवेदन भरा है. अब उन्हें लाभ मिलेगा यह योजना बहुत काम की है. पहले बरसात के समय में लकड़ी लाने के लिए दिक्कत होती थी, इसके साथ ही खाना बनाते समय धुआं लगता था अब इस योजना का लाभ मिलने से उन्हें इन सब समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. यह बहुत काम की योजना है और बहुत ही अच्छी है जिससे फायदा हो रहा है. वही एक और लाभार्थी को कुमुद्दुन निशा ने कहा की योजना में हमने जनवरी में आवेदन किया था और हमें लाभ दिया गया है. इसके साथ ही इस योजना में बहुत सारे फायदे हैं ना तो खाना बनाने में अब देरी होती है ना ही किसी और प्रकार की समस्या होती है सरकार की अच्छी योजना है हमें लगता है कि जो भी जरूरतमंद है उन्हें योजना का लाभ मिलना चाहिए. पूरी पहल को लेकर जिलाधिकारी अमेठी संजय चौहान का कहना है की पारदर्शी तरीके से सभी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को दिया जा रहा है. उज्ज्वला योजन मैं भी चला भारती वास्तव में जरूरतमंद है वह अपना आवेदन करें उन्हें उनकी पात्रता का जांच कर लाभ दिया जाएगा.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें