लड़की की लगी सरकारी नौकरी, फिर छोड़ा प्रेमी को, तो उसने खा लिया जहर
Last Updated:
बरेली जिले के ग्राम यौशलपुर निवासी दीपांशु गेल इंडिया कंपनी में सरकारी इंजीनियर था. एक सप्ताह पहले घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. नौकरी पर जाने की जगह पिछले चार दिन से पीलीभीत शहर में एक होटल में रुका हुआ था. बुधवार शाम लगभग साथ बजे दीपांशु ने होटल में जहरीला पदार्थ खा लिया.
पीलीभीत में युवक ने की खुदकुशी. (सांकेतिक तस्वीर)
पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम में नाकाम होने पर युवक ने फांसी लगा ली. पेशे से इंजीनियर युवक ने होटल में जाकर जहर खा लिया और अस्पताल में तड़प तड़प कर जान दे दी. बताया जा रहा है कि उसकी प्रेमिका की पहले सरकारी नौकरी लग गई थी, जिसके चलते प्रेमिका ने अपने प्रेमी को ठुकरा दिया था. उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई थी. उसके बाद प्रेमी भी एक सरकारी कंपनी में इंजीनियर हो गया. मगर अपनी प्रेमिका को ना भूल पाया आज जिसके चलते उसने इतना बड़ा कदम उठाया और मौत को गले लगा लिया.
जहर खाकर दोस्त को दी सूचना
बरेली जिले के ग्राम यौशलपुर निवासी दीपांशु गेल इंडिया कंपनी में सरकारी इंजीनियर था. एक सप्ताह पहले घर से नौकरी पर जाने की बात कहकर घर से निकला था. नौकरी पर जाने की जगह पिछले चार दिन से पीलीभीत शहर में एक होटल में रुका हुआ था. बुधवार शाम लगभग साथ बजे दीपांशु ने होटल में जहरीला पदार्थ खा लिया और इसकी सूचना अपने एक साथी को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद साथी होटल पहुंचा और होटल कर्मियों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई थी शादी
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. होटल में फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए. परिजनों ने बताया दीपांशु का एक लड़की से पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. कुछ समय पूर्व प्रेमिका की सरकारी नौकरी की लग गई जिसके बाद उसने दीपांशु से संबंध खत्म कर लिए कुछ दिन पूर्व प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई, जिसकी जानकारी दीपांशु को हो गई थी. परिजनों की आशंका है ,प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और जीवन लीला समाप्त कर ली.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें