10 अप्रैल 2026 को हुआ है बच्चे का जन्म, तो यहां जानिए पूरा राशिफल

0
10 अप्रैल 2026 को हुआ है बच्चे का जन्म, तो यहां जानिए पूरा राशिफल


Last Updated:

सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व माना जाता है, जहां ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है. 10 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ज्योतिषीय दृष्टि से दिन काफी शुभ माना जा रहा है. इस दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेगा और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो ऊर्जा, आत्मविश्वास और सफलता का प्रतीक माना जाता है.

अयोध्या: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव रहता है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसका भी प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर होता है. भविष्य और कुंडली का आकलन भी ज्योतिष गणना के आधार पर ही किया जाता है. ऐसी स्थिति में आज 10 अप्रैल है और आज के दिन ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रह नक्षत्र की स्थिति में कैसा परिवर्तन होगा. आज के दिन जन्मे बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा. नामकरण करने के लिए कौन सा शुभ अक्षर शुभ रहेगा. तो चलिए अयोध्या के आचार्य से विस्तार से समझते हैं.

10 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों का ग्रह-नक्षत्र

अयोध्या के आचार्य सीताराम दास ने बताया कि 10 अप्रैल 2026 को जन्म लेने वाले बच्चों के लिए ग्रह-नक्षत्र की स्थिति ज्योतिषीय दृष्टि से काफी शुभ मानी जा रही है. इस दिन चंद्रमा धनु राशि में स्थित रहेगा. और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. वैदिक ज्योतिष में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र को ऊर्जा, आत्मविश्वास, उत्साह और आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला नक्षत्र माना जाता है. इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बच्चों के व्यक्तित्व में बचपन से ही विशेष आकर्षण और अलग पहचान देखने को मिल सकती है.

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से जन्म लेने वाले बच्चे सामान्यत साहसी, निडर और आत्मविश्वासी स्वभाव के होते हैं. ये बच्चे अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता रखते हैं और जीवन में अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर रहते हैं. कठिन परिस्थितियों में भी हार न मानना और लगातार प्रयास करते रहना इनके स्वभाव की प्रमुख विशेषता हो सकती है. इनमें नेतृत्व करने की क्षमता भी प्रबल रहती है, जिसके कारण भविष्य में ये प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक कार्य, व्यवसाय या रचनात्मक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.

स्वभाव होगा मिलनसार 

धनु राशि का प्रभाव इन बच्चों को सकारात्मक सोच, धार्मिक रुचि और ज्ञान की ओर आकर्षित करता है. ऐसे बच्चे नई चीजें सीखने में रुचि रखते हैं और अपने आसपास के वातावरण को समझने की अच्छी क्षमता रखते हैं. ये स्वभाव से मिलनसार हो सकते हैं और मित्रों के बीच लोकप्रिय भी रहते हैं.

नामकरण में कौन से अक्षर होंगे शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन जन्मे बच्चों के नाम के लिए ‘भे’, ‘भो’, ‘जा’ और ‘जी’ अक्षर शुभ माने जाते हैं.इन अक्षरों से नाम रखने पर शुभ फल की प्राप्ति मानी जाती है परिवार के लिए भी ऐसे बच्चों का जन्म सुख, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आने वाला माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *