सिरफिरे आशिक ने घर की खिड़की से फेंका एसिड, युवती का चेहरा झुलसा
Last Updated:
Bati Crime News: कई बार एकतरफा प्यार दूसरे शख्स पर महंगा पड़ जाता है. ऐसा ही कुछ बस्ती की एक युवती के साथ हुआ. आरोपी सलीम मुरादाबाद जिले का रहने वाला है. युवती से एकतरफा प्रेम करता था. युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे वह नाराज था. इस पर उसने युवती को ही निशाना बना दिया.
युवती पर एसिड अटैक. (एआई तस्वीर)
बस्ती: बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के सिसवारी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक सरफिरे आशिक ने घर की खिड़की से युवती पर एसिड अटैक कर दिया. इससे युवती गंभीर रूप से झुलस गई. उसका चेहरा और हाथ जल गया. युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उस का इलाज चल रहा है.
बता दें, आरोपी सलीम मुरादाबाद जिले का रहने वाला है. युवती से एकतरफा प्रेम करता था. युवती के परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे, जिससे वह नाराज था. सलीम ने पहले ही युवती को दूसरे से शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी थी. घटना के समय युवती अपने घर में सो रही थी, तभी आरोपी ने उस पर खिड़की से एसिड फेंक दिया और मौके से फरार हो गया, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घायल युवती को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि पीड़िता के भाई सेराज अहमद की तहरीर पर सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. सेराज ने बताया की भोर में खिड़की से सलीम ने उस की बहन पर एसिड फेंक दिया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल की जांच की. अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. जल्द ही अभियुक्त को अरेस्ट किया जाएगा.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें