मुरादाबाद के किसानों ने नहीं कराई यह रजिस्ट्री, तो सरकारी योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ!
Last Updated:
मुरादाबाद में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है. कृषि उपनिदेशक के अनुसार यह रजिस्ट्री किसानों की खतौनी को आधार से जोड़कर उन्हें एक यूनिक आईडी देती है, जिससे जमीन से जुड़े सभी कार्य आसान हो जाते हैं. जिन किसानों ने रजिस्ट्री नहीं कराई, वे कृषि विभाग और उससे जुड़े अन्य विभागों की किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. रजिस्ट्री के लिए आधार नंबर, खतौनी और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी है. किसान इसे साइबर कैफे, जन सेवा केंद्र, कृषि विभाग कार्यालय या स्वयं भी ऑनलाइन करा सकते हैं.
मुरादाबाद. किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य की गई है. लेकिन बहुत से किसान ऐसे हैं जो फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा रहे हैं, ऐसे में उन किसानों के लिए यह खबर बहुत चिंताजनक खबर है. अगर उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो वह कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा वह सभी योजनाओं से वंचित रह जाएंगे, इसलिए अब फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया गया है.
फार्मर रजिस्ट्री है जरूरी
मुरादाबाद के कृषि उपनिदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने बताया कि किसानों की फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है. इसका तात्पर्य किसानों की खतौनी को आधार से जोड़ना है. फार्मर रजिस्ट्री में किसान को एक यूनिक आईडी मिलती है, वो यूनिक आईडी सभी अभिलेखों का काम करेगी. किसान पहले जितने भी जमीन से जुड़े अभिलेख लेकर चलते थे उन सभी अभिलेखों को लेकर नहीं चलना पड़ेगा. पहले किसान लोन कराने जाते थे या क्रय केंद्र पर अपनी फसल क्रय कराने के लिए जाते थे तो उन्हें तमाम दस्तावेज लेकर जाने पढ़ते थे. लेकिन फार्मर रजिस्ट्री होने के बाद उन्हें जो यूनिक आईडी मिलेगी उसी की मदद से उनके सभी काम हो जाया करेंगे. फार्मर रजिस्ट्री एक किसानों की एक पहचान है.
कहीं भी करा सकतें है रजिस्ट्री
जितने भी किसान भाई है उन्हें फार्मर रजिस्ट्री के लिए तीन चीजों की आवश्यकता होती है. पहला आधार नंबर, दूसरा खतौनी, तीसरा जो आधार से जुड़ा हुआ नम्बर है जिसपर ओटीपी जाएगा वो नम्बर चाहिए. यह काम वह किसी भी साइबर कैफे पर जाकर कर सकते हैं, जन सेवा केंद्र पर जाकर कर सकते हैं. किसी भी कृषि विभाग के कर्मचारियों से मिलकर करा सकते हैं. इसके अलावा सेल्फ मोड में भी किया जा सकता है, सभी किसानों से अपील है इसे जल्दी ही करा लें.
अन्य किसी भी योजना का नहीं ले सकेंगे लाभ
उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है और अगर वह उस फार्मर रजिस्ट्री को नहीं करेंगे तो कृषि विभाग और उससे जुड़े सभी विभागों से जुड़ी जितनी भी योजनाएं हैं. उनमें से किसी भी योजना का लाभ वह नहीं ले पाएंगे. चाहे वह उद्यान विभाग हो या फिर कोई अन्य कृषि से जुड़ा विभाग हो. कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फॉर्म रजिस्ट्री अनिवार्य है. जो लोग फार्म रजिस्ट्री नहीं करेंगे उन्हें कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा. यह जानकारी मुख्यालय की तरफ से हाल ही में दी गई है. जिससे किसान जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री कारण और कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ उठाएं.
About the Author
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें