छोटे भाई की बीबी पर आया शख्स का दिल, बिना डरे कह दी मन की बात, फिर जो हुआ…

0
छोटे भाई की बीबी पर आया शख्स का दिल, बिना डरे कह दी मन की बात, फिर जो हुआ…


Last Updated:

Uttar Pradesh Crime News: सही कहते हैं कि कलियुग आ गया है. उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी मां समान भाभी के साथ ही दबंगई करके अवैध रिश्ता बनाता था. इतना …और पढ़ें

हरपाल का हत्यारा रजनेश.

हाइलाइट्स

  • हरपाल शराब के नशे में धुत रहता था
  • महिलाओं से बद्तमीजी करता था
  • नन्हे ने हरपाल की हत्या कर शव को नीम के पेड़ पर लटकाया

बदायूं: सही कहते हैं कि कलियुग आ गया है. उत्तर प्रदेश के बदायूं से रिश्ते को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स अपनी मां समान भाभी के साथ ही दबंगई करके अवैध रिश्ता बनाता था. इतना ही नहीं, जब भाई रोकता था, तो उसकी भी पिटाई कर देता. शख्स हर समय नशे में धुत रहता था. एक दिन उसकी किसी ने जान ले ली. जब पुलिस ने हत्या की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. आइए जानते हैं पूरा मामला…

मिर्जापुर मोहसनपुर गांव का मामला
मामला मिर्जापुर मोहसनपुर गांव का है. यहां थाना जरीफनगर पुलिस ने हरपाल हत्याकांड का खुलासा किया है . इस पूरी घटना का खुलासा करते हुए एसपी देहात के सरोज ने बताया कि पांच फरवरी को मुनीश ने गांव के 3 लोग कल्यान, रामगुलाम और रोतास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था. उसने आरोप लगाया था कि उसके भाई की हत्या में इन तीन लोगों का हाथ हो सकता है. हालांकि, जब पुलिस ने जांच पड़ताल की तो जो लोग आरोपित किए गए थे उनका कोई भी दोष सामने नहीं आया. वहीं हत्याकांड में चौंकाने वाला मामला सामने आया है . इस हत्या को अंजाम देने वाला उसका सगा छोटा भाई रजनेश उर्फ नन्हे निकला है. पुलिस ने नन्हे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

एक महिला के दो-दो पति, पहला वाला बोला- मेरे साथ चलो, तभी सामने आ गया दूसरा, फिर मची हाय तौबा

हर समय रहता था नशे में धुत
दरअसल मृतक हरपाल सिंह हर समय नशे में धुत रहता था. वह हेकड़ किस्म का था. शराब के नशे में अक्सर महिलाओं के साथ बद्तमीजी किया करता था. हरपाल इस वजह से जेल भी जा चुका था. उसके दो भाई मुनीश व रजनेश उर्फ नन्हे हैं. मुनीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में बने अपने पुराने घर में रहता है. वहीं, नन्हे और हरपाल गांव के बाहर बने घर में रहते थे. हरपाल अक्सर शराब के नशे में अपने भाई नन्हे की पत्नी के कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करता था. जब भाई इसका विरोध करता तो वह उसे भी मारता पीटता था.

भाइयों को पीटता था
नन्हें ने अपने बड़े भाई मुनीश को सारी बात बताई. मुनीश ने भी हरपाल को समझाने की कोशिश की. मगर हरपाल ने उसके साथ भी मार-पिटाई कर दी. दोनों भाई हरपाल से डरते थे. हरपाल अपने दोनों भाइयों को मारता पीटता था और गांव में भी अक्सर लोगो से झगड़ता रहता था.

प्यार में पगलाई लड़की… तो नहीं देखी लड़के की लंबाई, फिर भी रचाई शादी, नजारा देखते रह गए मेहमान

दो फरवरी को हत्या की
दो फरवरी को हरपाल शराब के नशे में धुत घर पर आया. करीब 12 बजे रात में नन्हे शौच के लिए जंगल में गया हुआ था. वहीं मुनीश खेत में पानी लगाने गया हुआ था. नन्हें की पत्नी घर में अकेली थी. हरपाल नन्हे की पत्नी के कमरे में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. तभी नन्हे शौच से वापस आया उसने अपने भाई का विरोध किया. इसी बात पर दोनों भाइयों में मारपीट शुरू हो गई. मारपीट इस हद तक पहुंच गई कि नन्हें ने हरपाल को गिराकर उसका गला दबा दिया और हत्या कर दी. फिर साड़ी का फंदा बनाकर घर के आंगन में खड़े नीम के पेड पर लटका दिया. जब नन्हें को विश्वास हो गया कि हरपाल मर गया तब उसके शव को उतार कर आंगन में डाल दिया.

इन लोगों के खिलाफ कराया था केस दर्ज
सुबह मुनीश के वापस आने पर जब हरपाल को मरा हुआ देखकर तो वो घबरा गया. चूंकि मुनीश व उसके परिवार को सच्चाई का पता चल गया था. इसलिए मुनीश व उसके परिवारवालों ने 2 दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया था. केवल पंचायतनामा की कार्यवाही कराई थी. दो दिन के बाद सलाह मश्वरा करके पुरानी रंजिश व झगड़े के आधार पर कल्यान ,रामगुलाम और रोतास पर एफआईआर दर्ज करा दी. पुलिस की जांच में तीनों आरोपी निर्दोष पाए गए. वहीं उसका सागा भाई हत्याकांड में जेल में भेजा दिया है. पूछताछ में नन्हें ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

homeuttar-pradesh

छोटे भाई की बीबी पर आया शख्स का दिल, बिना डरे कह दी मन की बात, फिर जो हुआ…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों