करियर में सफलता, लेकिन लव लाइफ में रखें संतुलन, जानें वृषभ राशि वालों का दिन?
Last Updated:
Vrishabh Rashifal 16 April: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की युति जीवन की दिशा तय करती है. आज 16 अप्रैल, गुरुवार को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है, जहाँ उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और इंद्र योग का अद्भुत संयोग बन रहा है. काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय के अनुसार, आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं, जिसका सीधा प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. आत्मविश्वास से भरे इस दिन में जहाँ एक ओर सफलता के द्वार खुलेंगे, वहीं कुछ क्षेत्रों में सावधानी की भी आवश्यकता है.
Vrishabh Rashifal 16 April: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 16 अप्रैल को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहें हैं. आइये जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.
ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के अष्टम भाव में चंद्रमा है. ऐसे में आज के दिन आप आत्मविश्वास से भरें रहेंगे. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. आज आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से हो सकती है. हालांकि आज आपको वाहन चलाने में थोड़ी सावधानी जरूर बरतनी होगी. वहीं जो लोग स्टूडेंट्स है आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.
बिजनेस से जुड़ा नया डील कर सकतें फाइनल
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहें है, आज उनके किसी दोस्त की मदद से उनका कोई रुका हुआ बिजनेस डील फाइनल हो सकता है, आज आप उधार देने से बचें. जो लोग नौकरी कर रहें है आज उन्हें काम को लेकर बिल्कुल भी कोताही न करें. जो लोग लंबे समय से नौकरी के लिए प्रयास कर रहें हैं, आज उन्हें नई नौकरी भी मिल सकती है. बात निवेश की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा. आज आप किसी छोटे प्लॉट में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकतें है.
रिश्तों को संभाल कर रखें
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज उतार चढ़ाव की स्तिथि बनी रहेगी. आज आपको अपने रिश्तों को संभालकर रखने की जरूरत है. जो लोग सिंगल है आज उनके पार्टनर की खोज भी पूरी हो सकती है. बात शादीशुदा लोगों की करें है, आज उन्हें अपने लाइफ पार्टनर को थोड़ा वक्त जरूर देना होगा.
शुभ रंग, अंक और विशेष उपाय
आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें और किसी जरूरतमंद को गुड़ और चने के दाल का दान करें. इससे आपके वैवाहिक रिश्ते मजबूत होंगे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें