Live: छूट गया फर्जी दूतावास चलाने वाला नटवर लाल हर्षवर्धन जैन, HC से मिली जमानत

0
Live: छूट गया फर्जी दूतावास चलाने वाला नटवर लाल हर्षवर्धन जैन, HC से मिली जमानत


फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन को मिली जमानत

गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन जैन को जमानत मिल गई है. उसे हाईकोर्ट से जमानत मिली है. जुलाई 2025 में गाजियाबाद के कविनगर इलाके से किया गया था गिरफ्तार. साक्ष्य के अभाव में मिली जमानत.

कुख्यात कफ सिरप तस्कर शुभम जायसवाल के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार
शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद को पिट एनडीपीएस एक्ट में एक वर्ष के लिए किया गया निरुद्ध. सोनभद्र पुलिस के प्रस्ताव पर शासन ने लगाई मुहर. फर्जी फर्म के जरिए कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी और काले बाजार में बिक्री का आरोप. बांग्लादेश तक कफ सिरप डायवर्ट करने वाले नेटवर्क पर कार्रवाई, एक वर्ष तक जिला कारागार में रहेगा निरुद्ध. आदमपुर थाना क्षेत्र वाराणसी निवासी भोला प्रसाद पर हुई कार्रवाई.

अप्रैल में यूपी को मिल जाएगा गंगा एक्सप्रेस वे का सबसे बड़ा तोहफा

अप्रैल के इसी महीने में चंद दिनों के भीतर पश्चिमी उत्तरप्रदेश को पूर्वांचल से जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेस वे का तोहफा मिल जाएगा. राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने यूपी की जनता को कई तोहफे बिन मांगे दिए हैं. वेस्ट यूपी की बात की जाए तो यहां मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे का तोहफा बिन मांगे मिला…दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे का तोहफा बिन मांगे मिला..देश की प्रथम रीजनल रेल का तोहफा बिन मांगे मिला…मेरठ मेंट्रो का तोहफा बिन मांगे मिला और अब गंगा एक्सप्रेस वे का तोहफा भी बिन मांगे मिल रहा है..उन्होंने कहा कि अब मेरठ से प्रयागराज की दूरी मात्र छह घंटे की रह जाएगी.

राम नगरी में संत को जान से मारने की धमकी
तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस को धमकी भरा कॉल आया है. उन्हें लश्कर-ए-तैयबा के नाम पर धमकी दी गई है. हिंदू राष्ट्र की बात बंद करने की चेतावनी दी है. कालर ने कहा कि कहीं भी रहोगे ढूंढकर मार देंगे. जगद्गुरु परमहंस का दावा है की धमकी देने वाले ने बम से उड़ाने की भी धमकी दी है. पीड़ित संत ने कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंप दी है. अयोध्या कोतवाली की पुलिस जांच में जुट गई है.

कानपुर के सीसामाउ बाजार ढाल में बरगद का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा

कानपुर के सीसामाउ बाजार ढाल पर बड़ा हादसा टला. 100 साल पुराना बरगद का पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा. इससे 10 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं. पेड़ की डाल और मलबा गिरने से रास्ता बंद हो गया है.

टैक्सी असंतुलित होते हुए अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई
नोएडा सेक्टर 39  के पास एक टैक्सी असंतुलित होते हुए अचानक डिवाइडर पर चढ़ गई. गनीमत रही कि चालक इस हादसे में बच गया. UP नंबर की इस टैक्सी को निकालने के लिए क्रेन को बुलाया गया है. ताकि इसे हटाया जा सके. ये घटना नोएडा सेक्टर 39 पुलिस चौकी के पास हुई है.

अवैध कॉम्प्लेक्स तोड़ने गई LDA टीम पर हमला, पथराव में अधिकारी घायल

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के ग्राम चिलौला में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एलडीए टीम पर हमला हो गया. कासिम बाबा व अन्य द्वारा बनाए गए कॉम्प्लेक्स को ध्वस्त करने पहुंची टीम पर उस वक्त विवाद बढ़ गया, जब पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र रावत अपने साथियों नवीन रावत और दीपू यादव के साथ मौके पर पहुंचे. आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और फिर पथराव कर जेसीबी व पोकलैंड समेत कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. हमले में जोनल अधिकारी रवि नंदन, देवांश त्रिवेदी सहित कई लोग घायल हुए. अवर अभियंता शिवानंद शुक्ला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

नई तबादला नीति की तैयारी में योगी सरकार, कर्मचारियों को मिल सकती बड़ी राहत
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार जल्द नई तबादला नीति लागू करने जा रही है, जिसमें कर्मचारियों को कई अहम सुविधाएं दी जाएंगी. इस नीति के तहत पति-पत्नी को एक ही जिले में तैनाती देने पर विशेष जोर रहेगा, वहीं दिव्यांग कर्मचारियों को मनचाहे स्थान पर तबादले की सुविधा और स्थानांतरण से छूट का प्रावधान होगा. विभागाध्यक्षों को तबादले के लिए एक माह का समय मिलेगा. साथ ही, एक ही पटल पर लंबे समय से तैनात कर्मियों का ट्रांसफर अनिवार्य होगा. नई नीति में जिले में 3 साल और मंडल में 7 साल का कार्यकाल भी तय किया जाएगा.

गाजियाबाद में 500 झुग्गियों के बाद गौशाला पर आग का कहर
गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके में स्थित एक गौशाला में देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरी गौशाला जलकर राख हो गई. बताया जा रहा है कि कनावनी स्थित गौशाला में अचानक आग लग गई. मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरी गौशाला को अपनी चपेट में ले लिया. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना में एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि अन्य पशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गौशाला के संचालक सूरज पंडित का आरोप है कि यह आग किसी दुश्मनी के चलते जानबूझकर लगाई गई है. उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनकी जान को भी खतरा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

फरियादी से दरिंदगी! चौकी इंचार्ज पर यौन शोषण का आरोप, जांच में सच निकला
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं. शिकायत लेकर पहुंची महिला को ही दरोगा ने अपनी हवस का शिकार बना लिया. बताया जा रहा है कि महिला दो दिन पहले पड़ोसी की शिकायत करने चौकी गई थी, जहां उसके साथ लगातार यौन शोषण किया गया. मामले की जांच एसएसपी अनुराग आर्य ने कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए. इसके बाद आरोपी दरोगा सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है. एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को सख्त अनुशासन में रहने की चेतावनी भी दी है.

मस्जिद पर बुलडोजर की तैयारी, प्रशासन की टीम पहुंची, भारी पुलिस बल तैनात
मुबारकपुर में कथित अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है. तहसील प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल और आरआरएफ के साथ मौके पर पहुंची. बुलडोजर कार्रवाई से पहले मस्जिद कमेटी के लोग गेट और सरिया निकालते नजर आए. बताया जा रहा है कि करीब 90 फीट ऊंची मीनार समेत पूरी संरचना को ध्वस्त किया जाएगा. प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए हैं, जबकि पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *