कम लागत में शुरू करें ग्लास लैंप का बिजनेस! फिरोजाबाद से सस्ते में खरीदें और कमाएं मुनाफा

0
कम लागत में शुरू करें ग्लास लैंप का बिजनेस! फिरोजाबाद से सस्ते में खरीदें और कमाएं मुनाफा


Last Updated:

Glass Lamp Business Ideas: यूपी के फिरोजाबाद की चूड़ियां ही नहीं, बल्कि यहां बने कांच के लैंप भी अब दुनिया भर में अपनी चमक बिखेर रहे हैं. अगर आप भी कम निवेश में किसी शानदार बिजनेस की तलाश में हैं, तो कांच के लैंप का व्यापार आपके लिए मुनाफे की खान साबित हो सकता है. मात्र 1 लाख रुपये से शुरू होने वाला यह बिजनेस आपको हर महीने लाखों की कमाई करवा सकता है, क्योंकि फिरोजाबाद की गलियों में 30 रुपये में मिलने वाला लैंप बाहर के बाजारों में दोगुने दामों पर बिकता है. जानिए कैसे आप इन हस्तशिल्प लैंप्स के जरिए अपना खुद का स्टार्टअप खड़ा कर सकते हैं.

फिरोजाबाद: अगर आप एक नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं और चाहते हैं कि कम निवेश में अच्छी इनकम हो, तो कांच के आइटम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में तैयार होने वाले कांच के लैंप देश-विदेश तक मशहूर हैं. यहां के कारखानों से प्लेन कांच लाकर उस पर हाथों से बारीक नक्काशी और सजावट की जाती है. हैंडीक्राफ्ट कारीगर इन लैंप्स को अलग-अलग डिजाइन और साइज में तैयार करते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बिजनेस को बहुत ही कम पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है.

एक लाख से शुरू करें बिजनेस और कमाएं बंपर मुनाफा
फिरोजाबाद के सुहाग नगर की रहने वाली ऋचा भारद्वाज बताती हैं कि फिरोजाबाद में कांच के कई आइटम बनते हैं, लेकिन कांच के लैंप की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है. यहां प्लेन कांच पर रंग-बिरंगे नग चिपकाकर उन्हें बेहद आकर्षक बनाया जाता है. इस बिजनेस को शुरू करने के लिए कम से कम एक लाख रुपये की जरूरत होती है, जिससे आप 10 से 15 तरह की वैरायटी अपनी दुकान में रख सकते हैं. फिरोजाबाद से सीधे कम दामों में माल खरीदकर आप इसे बाहर के शहरों में दोगुने रेट पर बेच सकते हैं, जिससे हर महीने लाखों की कमाई की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कम बजट में बनें बड़े बिजनेसमैन! युवा ₹5000 में शुरू करें ये धांसू बिजनेस, सालाना होगी लाखों की कमाई

दुकानदारी के लिए कुछ खास टिप्स
नए बिजनेस शुरू करने वालों के लिए ऋचा ने कुछ जरूरी सलाह भी दी है. उनके अनुसार, अपनी दुकान में लैंप को हमेशा साफ-सुथरा करके रखना चाहिए क्योंकि कांच की चमक ही ग्राहकों को खींचती है. दुकान में रोशनी का इंतजाम बहुत अच्छा होना चाहिए, ताकि जलते हुए लैंप्स की खूबसूरती निखर कर आए. जो लोग इस बिजनेस को सही तरीके से करते हैं, वे स्थानीय बाजार से माल उठाकर बड़े शहरों के शोरूम या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मोटी कमाई कर सकते हैं.

मात्र 30 रुपये से होती है शुरुआत
फिरोजाबाद में मिलने वाले ये लैंप न सिर्फ सुंदर हैं बल्कि बेहद किफायती भी हैं. यहां सबसे छोटी लैंप, जिसे कपूरदानी या कैंडल लैंप कहा जाता है, उसकी कीमत मात्र 30 रुपये प्रति पीस से शुरू होती है. इसे रात में नाइट लैंप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें कपूर डालकर कमरे को महकाया भी जा सकता है. इसके अलावा, ग्राहकों की पसंद पर हजारों रुपये तक की कीमत वाले बड़े और लग्जरी लैंप भी ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं.

विदेश तक है इन लैंप्स की धूम
फिरोजाबाद के इन हस्तशिल्प लैंप्स की मांग सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है. यहां तैयार किए गए आकर्षक लैंप कतर और यूके (UK) जैसे देशों में भी भारी मात्रा में एक्सपोर्ट किए जाते हैं. यहां के कारीगरों की कला का जादू सात समंदर पार भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अगर आप भी कम लागत में एक ग्लोबल बिजनेस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा आइडिया साबित हो सकता है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *