50 हजार की नौकरी छोड़ शख्स ने अपनाई ये खेती, आज कमा रहा लाखों, किसान भाई आप भी जान लें
Last Updated:
Dragon Fruit Framing News: आज के समय में हर किसी को लखपति बनना है. इसके लिए लोग तरह-तरह का व्यापार कर रहे हैं. एक शख्स ने तो 50 हजार रुपये की नौकरी छोड़ खेती करने का फैसला लिया. अब वो लखपति बन गए हैं. हर साल लाखों की कमाई हो रही है और समय भी बच रहा है.
मेरठ: बदलते दौर में युवाओं का कृषि की प्रति तेजी से रुझान बढ़ने लगा है. वह विभिन्न प्रकार की आधुनिक पद्धति को खेती में अपनाते हुए नई प्रकार की खेती को करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ इसी तरह का नजारा मेरठ के मवाना क्षेत्र में देखने को मिला. यहां के रहने वाले सचिन कुमार ने प्राइवेट सेक्टर की नौकरी छोड़कर पारिवारिक खेती में परिवर्तन करते हुए ड्रैगन फ्रूट की खेती को अपनाया. इसके माध्यम से अब सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रहे हैं.
दोस्त से मिलने के समय मिला आइडिया
सचिन कुमार ने लोकल 18 को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने गुजरात गए थे. वहां उन्होंने देखा कि उनका दोस्त ड्रैगन फ्रूट से संबंधित खेती कर रहा है. तब सारी जानकारी ली और सोच लिया कि अब तो यही खेती करनी है. इसके बाद उन्होंने गन्ने की जगह ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का फैसला कर लिया. हालांकि क्षेत्रीय परिवर्तन के कारण यह चुनौती थी. मगर, उन्होंने प्रशिक्षण हासिल करने के बाद चुनौती को भी पार किया. वह वर्तमान समय में पांच लाख रुपए की लागत से 15 लाख रुपए तक की कमाई ड्रैगन फ्रूट की खेती के माध्यम से कर चुके हैं. इसके साथ ही इसी बीज के माध्यम से वह आने वाले कुछ सालों में भी फसल कर पाएंगे. उनके अनुसार लागत से 10 गुना किसान इससे किसान कमा सकते हैं.
50000 रुपये की नौकरी को छोड़ लिया फैसला
सचिन कुमार बताते हैं कि वह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्य करते थे. ऐसे में बेस्ट यूपी का ही उन पर चार्ज हुआ करता था. जिसके लिए उन्हें 50000 का वेतन मिलता था. उसमें भाग दौड़ काफी रहती थी. इसलिए उन्होंने प्राइवेट नौकरी को छोड़कर कृषि के क्षेत्र में ही अपने भाग्य आजमाने का फैसला लिया. उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में ड्रैगन फ्रूट की खेती के साथ ही अन्य प्रकार की सहफसल को बीच में उगा रहे हैं. इससे उनकी आय में भी काफी इजाफा हो रहा है. साथ ही समय की बचत होने के कारण में अन्य प्रकार के कार्यों को भी कर पाते हैं. उन्होंने बताया कि जिस समय अवधि में उन्हें सालाना प्राइवेट कंपनी के माध्यम से सैलरी मिलती थी. अब वह प्रतिवर्ष उस समय अवधि में उससे दो गुना कमा रहे हैं.
इस तरह कर सकते हैं खेती
बताते चलें कि इस खेती को अपनाने के लिए शुरुआती तौर पर जरूर काफी खर्च होता है. इसमें 7 फीट की दूरी पर लगभग 6 इंच के सीमेंट के पिलर खड़े करने होते हैं. इसके सहारे ड्रैगन फ्रूट का पौधा विस्तार लेता है. उसके पश्चात यह बीज लगभग 10 सालों तक आपको निरंतर ड्रैगन फ्रूट की फसल उपलब्ध कराता रहता है. जिसके माध्यम से आप काफी बेहतर कमाई कर पाते हैं. इसमें जो अन्य प्रकार की सहफसल आप उगाते हैं, उसे इसका स्प्रे अन्य प्रकार का खर्चा आसानी से निकल जाता है. कुल मिलाकर यह एक नगदी फसल है. जिसके माध्यम से आपके खेत से ही इसकी बिक्री भी हो जाती है. साथ ही दिल्ली गाजीपुर मंडी पास होने से भी राहत है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें