शहर की भागदौड़ में भूल गए देसी स्वाद? एक बार जरूर चखें गांव वाली थाली का असली जायका

0
शहर की भागदौड़ में भूल गए देसी स्वाद? एक बार जरूर चखें गांव वाली थाली का असली जायका


होमफोटोलाइफ़फूड

शहर की भागदौड़ में भूल गए देसी स्वाद? एक बार जरूर चखें गांव वाली थाली का स्वाद

Last Updated:

Indian thali taste: साधारण देसी थाली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है. ताज़ी रोटी शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को बेहतर बनाती है. देसी घी और मक्खन में मौजूद अच्छे फैट शरीर को ताकत देते हैं और हड्डियों को मजबूत करते हैं, साथ में दी गई मसालेदार नमक भूख बढ़ाने और पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करती है. कच्चा प्याज शरीर को ठंडक देने के साथ इम्युनिटी बढ़ाता है और कई संक्रमणों से बचाव करता है.

यह साधारण देसी थाली सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है. ताज़ी रोटी शरीर को ऊर्जा देने के साथ पाचन को बेहतर बनाती है. देसी घी और मक्खन में मौजूद अच्छे फैट शरीर को ताकत देते हैं और हड्डियों को मजबूत करते हैं, साथ में दी गई मसालेदार नमक भूख बढ़ाने और पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मदद करती है. कच्चा प्याज शरीर को ठंडक देने के साथ इम्युनिटी बढ़ाता है और कई संक्रमणों से बचाव करता है.इसे घर पर बनाने के लिए धनिया और लाल मिर्च को भूनकर पीसकर खाने से स्वाद के साथ कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी मिलते हैं. भुना हुआ धनिया पाचन तंत्र को मजबूत करता है, गैस और अपच की समस्या को कम करता है साथ ही शरीर को ठंडक देने में सहायक होता है. वहीं लाल मिर्च में मौजूद कैप्साइसिन तत्व मेटाबॉलिज्म बढ़ाने, रक्त संचार सुधारने और भूख बढ़ाने में मदद करता है. भूनने से इन मसालों की सुगंध और औषधीय प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं. यह मिश्रण भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को ऊर्जा और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी प्रदान करता है.

गांव की स्वादिष्ट थाली

घर में तैयार किया गया धनिया, लाल मिर्च, लहसुन और नमक का देसी मिश्रण सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना होता है. भुना धनिया पाचन को दुरुस्त करता है और पेट की समस्याओं में राहत देता है. लाल मिर्च शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर ऊर्जा देने में मदद करती है. लहसुन प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है, जो इम्युनिटी मजबूत करता है और संक्रमण से बचाता है. नमक शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखता है. घर में तैयार किया हुआ मक्खन स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहद लाभकारी होता है. ताज़ा मक्खन में प्राकृतिक खुशबू और शुद्धता होती है, जो बाजार के प्रोसेस्ड मक्खन से अलग और अधिक पौष्टिक बनाती है. इसमें विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं, जो शरीर की ऊर्जा बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. गेहूं के आटे में बेसन मिलाकर रोटी बनाना स्वाद और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद विकल्प है. बेसन प्रोटीन से भरपूर होता है, जो शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. इसमें फाइबर भी अधिक होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है और पेट देर तक भरा महसूस होता है. यह मिश्रण रोटी को हल्का और पौष्टिक बनाता है, साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना जाता है.

गांव की स्वादिष्ट थाली

घर पर बनाए गए इस स्वादिष्ट नमक का प्रयोग कई और तरीके से भी किया जाता है, जैसे गर्मियों में छास में डालकर पीने से भी इसका स्वाद कई गुना ज्यादा बढ़ता है. गर्मियों के मौसम में लोग सत्तू खाते हैं सत्तू के साथ भी इस नमक का स्वाद बेहद स्वादिष्ट लगता है, तो वही इस नमक का प्रयोग कच्चे आम और खीरा जैसी चीजों के साथ भी किया जाए तो यह उसके स्वाद को भी कई गुना ज्यादा बढ़ा देता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गांव की स्वादिष्ट थाली

देसी स्वाद और सेहत का अनोखा संगम इस साधारण दिखने वाली थाली में साफ नजर आता है. गर्म-गर्म रोटी पर लगा देसी घी जहां ऊर्जा और ताकत देता है, वहीं साथ में रखा ताजा मक्खन स्वाद को दोगुना कर देता है. मसालेदार नमक भूख बढ़ाने का काम करती है और प्याज पाचन को मजबूत बनाता है. यह थाली न सिर्फ पेट भरती है बल्कि शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी देती है. अगर आप रोज-रोज घर या बाहर का एक जैसा खाना खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा स्वाद चाहते हैं जो सीधे दिल को छू जाए, तो अब वक्त है देसी गांव वाली थाली को ट्राई करने का, ताजा आटे से बनी गरमागरम रोटी, हाथ से निकला शुद्ध मक्खन, और साथ में सूखी धनिया, खड़ी लाल मिर्च, लहसुन और सादा नमक इन चीजों से मिलकर बनेगा यह स्वादिष्ट नमक, ये सब मिलकर ऐसा स्वाद देते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *