कम निवेश, बड़ा मुनाफा, पांच लाख में शुरू करें पास्ता बनाने का बिज़नेस, हर महीने लाखों कमान

0
कम निवेश, बड़ा मुनाफा, पांच लाख में शुरू करें पास्ता बनाने का बिज़नेस, हर महीने लाखों कमान


Last Updated:

ग्रेटर नोएडा में फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में छोटे स्तर पर बिज़नेस शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए पास्ता बनाने की मशीन नया विकल्प बनकर सामने आई है. करीब 5.5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से 30 किलो प्रति घंटा क्षमता वाली मशीन के साथ मैक्रोनी, पास्ता, स्क्रू पास्ता और सेवइयां जैसे प्रोडक्ट तैयार किए जा सकते हैं. मशीन तीन चरणों—एक्सट्रूज़न, ड्राइंग और पैकिंग—में काम करती है. इस बिज़नेस में प्रति किलो 8 से 10 रुपये तक मार्जिन मिलने का दावा है, जिसके आधार पर रोजाना लगभग 2500 रुपये और महीने में 2 से 2.5 लाख रुपये तक की कमाई संभव बताई गई है.

ग्रेटर नोएडा. फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में छोटे स्तर पर बिज़नेस शुरू करने की चाह रखने वालों के लिए एक नया विकल्प सामने आया है. एक मशीन सप्लायर के अनुसार, करीब 5.5 लाख रुपये के शुरुआती निवेश से पास्ता बनाने का बिज़नेस शुरू किया जा सकता है. जिससे हर महीने लाखों रुपये तक की कमाई संभव बताई जा रही है. आमिर खान ने बताया कि यह मशीन मैक्रोनी, पास्ता और स्क्रू पास्ता बनाने में सक्षम है. इसके अलावा इसी मशीन से सेवइयां जैसे अन्य फूड प्रोडक्ट भी तैयार किए जा सकते हैं. मशीन की कार्यप्रणाली तीन मुख्य चरणों में बटी होती है. सबसे पहले एक्सट्रूडर के जरिए प्रोडक्ट का आकार तैयार किया जाता है, फिर उसे ड्रायर में पकाया या सुखाया जाता है, और अंत में पैकिंग मशीन के जरिए बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जाता है.

इस मशीन की कीमत और सेटअप पूरी तरह प्रोडक्शन क्षमता पर निर्भर करता है. शुरुआती स्तर पर 30 किलो प्रति घंटा प्रोडक्शन वाली मशीन उपलब्ध है, जिसका सेटअप लगभग 5.5 लाख रुपये से शुरू होता है. इसके अलावा 50 किलो और 100 किलो प्रति घंटा क्षमता वाली मशीनें भी उपलब्ध बताई गई हैं, जिनकी कीमत अधिक होती है. कमाई को लेकर भी कई दावे किए गए हैं. बताया गया है कि इस बिज़नेस में प्रति किलो 8 से 10 रुपये तक का मार्जिन मिल सकता है. इसी आधार पर अनुमान लगाया गया है कि छोटे स्तर पर काम करने वाला यूनिट रोजाना करीब 2500 रुपये तक की कमाई कर सकता है. महीने के हिसाब से यह आय 2 से 2.5 लाख रुपये तक पहुंच सकती है.

छोटे स्तर से मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करने के लिए सही

यह भी बताया कि जैसे-जैसे प्रोडक्शन बढ़ाया जाता है, वैसे-वैसे कमाई की संभावनाएं भी बढ़ती हैं. बड़े स्तर पर काम करने वाले यूनिट्स के लिए करोड़ों रुपये तक की कमाई का दावा किया गया है. हालांकि, इस तरह के दावे पूरी तरह बाजार की स्थिति, बिक्री, लागत और संचालन पर निर्भर करते हैं. उन्होंने कहा कि मशीन सप्लायर के मुताबिक, यह सेटअप उन लोगों के लिए खास तौर पर उपयोगी हो सकता है जो छोटे स्तर से मैन्युफैक्चरिंग बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं. मशीन के साथ इंस्टॉलेशन और बेसिक ट्रेनिंग भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे नए उद्यमियों को काम समझने में आसानी हो सके. उन्होंने बताया कि संपर्क के लिए एक वेबसाइट का भी जिक्र किया गया है, जहां इच्छुक लोग मशीन और सेटअप से जुड़ी अधिक जानकारी ले सकते हैं. कंपनी का लोकेशन गौतम बुद्ध नगर है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *