धीरेंद्र शास्त्री के तीखे बोल, ”भविष्य में ज्ञानवापी के पास होगा रुद्राभिषेक,लहराएगा भगवा

0
धीरेंद्र शास्त्री के तीखे बोल, ”भविष्य में ज्ञानवापी के पास होगा रुद्राभिषेक,लहराएगा भगवा


Last Updated:

प्रयागराज के अरैल में आयोजित राष्ट्र हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्ञानवापी, रोजगार, जनसंख्या, हिंदू राष्ट्र और गौ संरक्षण जैसे मुद्दों पर कई तीखे बयान दिए. उन्होंने कहा कि समय आने पर ज्ञानवापी पर भगवा लहराएगा और वहां रुद्राभिषेक भी होगा. लेंसकार्ट विवाद पर धर्म के आधार पर भर्ती का विरोध करते हुए कानून की चेतावनी दी. साथ ही 4 जुलाई को हिंदू राष्ट्र के समर्थन में रथ यात्रा निकालने की घोषणा की और गौ सेवा को बढ़ावा देने की अपील की.

Zoom

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

प्रयागराज.  अरैल में राष्ट्र हनुमंत कथा के दौरान बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ज्ञानवापी मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी के उस कथन पर पलटवार किया, जिसमें कहा गया था कि ज्ञानवापी पर कभी भगवा झंडा नहीं फहराया जा सकता. शास्त्री ने कहा कि समय बदलता रहता है और परिस्थितियां भी उसी अनुसार बनती हैं, उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले अयोध्या में भी कहा जाता था कि कुछ संभव नहीं है, लेकिन आज वहां भव्य राम मंदिर बन चुका है. उन्होंने दावा किया कि भविष्य में ज्ञानवापी के पास रुद्राभिषेक होगा और एक दिन वहां भगवा लहराएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि यह आस्था और समय का विषय है, जिसे लेकर समाज में धैर्य बनाए रखना चाहिए.

लेंसकार्ट विवाद और रोजगार पर टिप्पणी
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने लेंसकार्ट से जुड़े विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि यदि किसी कंपनी में धर्म के आधार पर भर्ती की बात होती है, तो यह देशहित में उचित नहीं है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सुधरना चाहिए, अन्यथा कानून अपना काम करेगा. उन्होंने कहा कि अगर किसी कंपनी में केवल मुसलमानों को नौकरी देने की बात होगी, तो हिंदुओं से भी अपील की जाएगी कि वे अपनी कंपनियों में केवल हिंदुओं को प्राथमिकता दें. इसके अलावा उन्होंने ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव पर भी कहा कि विश्व में कहीं भी युद्ध होता है, तो उसका प्रभाव अन्य देशों पर भी पड़ता है और भारत भी इससे अछूता नहीं रहेगा. उन्होंने यूजीसी बिल पर कहा कि उनका उद्देश्य समाज को जोड़ना है, तोड़ना नहीं.

जनसंख्या, हिंदू राष्ट्र और गौ संरक्षण पर विचार
शास्त्री ने जनसंख्या मुद्दे पर विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि अन्य समुदायों में अधिक बच्चे पल सकते हैं, तो हिंदू समाज को भी चार बच्चों से परहेज नहीं करना चाहिए. उन्होंने जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को प्राथमिकता देने की अपील की. उन्होंने यह भी कहा कि भारत एक दिन हिंदू राष्ट्र बनेगा और 4 जुलाई को हिंदू राष्ट्र के समर्थन में रथ यात्रा निकालने की घोषणा की जाएगी. गौ संरक्षण पर उन्होंने कहा कि देश में गौ रक्षक ज्यादा हैं, लेकिन गौ सेवक कम हैं, इसलिए “एक गौ सेवक, एक गौ माता” का नारा दिया. उन्होंने गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग का समर्थन किया और संतों के बीच विवाद खत्म कर संवाद बढ़ाने की अपील की. कार्यक्रम के तहत 23 अप्रैल तक राष्ट्र हनुमंत कथा आयोजित है और अंतिम दिन दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा.

About the Author

authorimg

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *