यूपी में आसमान से बरसने वाली है आग, हीट वेव को लेकर IMD का अलर्ट, कूलर-एसी सब होंगे फेल

0
यूपी में आसमान से बरसने वाली है आग, हीट वेव को लेकर IMD का अलर्ट, कूलर-एसी सब होंगे फेल


Last Updated:

IMD Today Weather Alert Live: उत्तर प्रदेश में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है. आलम यह है कि दोपहर के वक्त सड़कों पर लोगों की आवाजाही बंद हो गई है. इस बीच आईएमडी ने जो चेतावनी जारी की है, वह और चिंताजनक है. क्योंकि अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर प्रदेश में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट है. हालांकि इस बीच राहत की भी खबर है. दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक 27 अप्रैल के बाद से यूपी के कुछ जिलों में मौसम सुहाना हो सकता है.

Zoom

यूपी में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी.

Aaj Ka Mausam Samachar Live: उत्तर प्रदेश में मौसम का तीखा तेवर देखने को मिल रहा है. गर्मी और चिलचिलाती धूप से लोगों का हाल-बेहाल है. इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वांचल के कई जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा पश्चिमी यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद में भी हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक के लिए पूर्वांचल के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 25 अप्रैल तक के लिए पश्चिमी यूपी के कई जिलों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि इन सबके बीच राहत की खबर यह है कि 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *