यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का दबदबा, इंटर के टॉप-3 में लड़कियां
Last Updated:
UP Board 10th 12th Toppers List, UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का जलवा है. इंटरमीडिएट यानी 12वीं के टॉप-3 में सिर्फ लड़कियां है.इस लिस्ट में एक भी लड़का जगह नहीं बना पाया.इसी तरह 10वीं में भी बेटियां आगे रही हैं.
UP Board 10th 12th Result 2026, UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड के रिजल्ट में बेटियों का जलवा.
UP Board 10th 12th Toppers List, UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट आते ही एक बार फिर बेटियों ने अपना जलवा दिखा दिया है. इस बार खास बात ये रही कि इंटरमीडिएट यानी 12वीं के टॉप-3 में एक भी लड़का जगह नहीं बना पाया.पूरी लिस्ट में सिर्फ लड़कियों का दबदबा देखने को मिला जिसने साफ कर दिया कि बेटियां पढ़ाई में लगातार आगे बढ़ रही हैं.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिजल्ट का ऐलान शाम 4 बजे किया, जहां सभापति डॉ. महेंद्र देव और सचिव भगवती सिंह ने संयुक्त रूप से नतीजे जारी किए.
इंटर में शिखा वर्मा बनीं टॉपर, 97.60% के साथ मारी बाजी
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया. वह सीतापुर के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं.उनके बाद दूसरे स्थान पर नंदिनी गुप्ता और श्रेया वर्मा रहीं जिन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल किए. तीसरे स्थान पर भी लड़कियों का ही कब्जा रहा जहां सुरभि यादव और पूजा पाल ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए. यानी टॉप-3 की पूरी लिस्ट सिर्फ छात्राओं के नाम रही.
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) April 23, 2026