यूपी ATS ने जिन दो लड़कों को पकड़ा, मिल गई उनकी कुंडली, सवाल कई, खबर एक

0
यूपी ATS ने जिन दो लड़कों को पकड़ा, मिल गई उनकी कुंडली, सवाल कई, खबर एक


Last Updated:

Noida Terrorist Ne सूबे के डीजीपी ने कहा कि यूपी एटीएस ने मेरठ के तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और नई दिल्ली के समीर खान को गिरफ्तार किया है. अभी तक की इन्वेस्टीगेशन में ये बात सामने आई है कि ये दोनों पाकिस्तान के कुछ गैंगस्टर के संपर्क में थे.

Zoom

यूपी एटीएस ने नोएडा से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया.

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस, एटीएस और अन्य खुफिया एजेंसियां पिछले कुछ समय से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में आए युवाओं को देश के अलग-अलग जिलों से पकड़ने का काम कर रही है. ताजा मामला नोएडा का है, जहां से यूपी एटीएस ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इसमें से एक मेरठ का रहने वाला है. जबकि दूसरा दिल्ली का रहने वाला है. ये दोनों पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे. यूपी एटीएस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. बता दें कि हाल ही में यूपी एटीएस, पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों ने गाजियाबाद, शामली, लखनऊ और हापुड़ सहित कई अन्य जिलों से उन लोगों को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानियों के संपर्क में थे और उनके कहने पर काम करते थे. इसमें से कई बड़े लोगों, बड़े दफ्तर व अन्य संवेदनशील जगहों की फोटो-वीडियो शेयर करते थे. इसके अलावा कुछ लोग संवेदनशील जगहों पर सोलर वाले सीसीटीवी कैमरे लगाते थे. इसके अलावा कुछ जो है लोगों को भड़काने का काम करते थे और आगजनी व पत्थरबाजी का वीडियो शेयर करते थे.

तुषार-समीर की गिरफ्तारी पर क्या बोले यूपी के डीजीपी
सूबे के डीजीपी ने कहा कि यूपी एटीएस ने मेरठ के तुषार चौहान उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान और नई दिल्ली के समीर खान को गिरफ्तार किया है. अभी तक की इन्वेस्टीगेशन में ये बात सामने आई है कि ये दोनों पाकिस्तान के कुछ गैंगस्टर के संपर्क में थे. गैंगस्टर के संपर्क में आने पर ,दिए गए टास्क को पूरा करने की प्रक्रिया में थे. एटीएस की इंटेलीजेंस, सर्विलांस विंग को ये जानकारी मिल गई. एटीएस ने ऑपरेशन चला कर दोनों को पकड़ लिया है. इन्वेस्टिगेशन जारी है इनको पीसीआर पर लेकर गहराई से पूछताछ की जाएगी. आगे और सबूत जुटाकर इनके टास्क जानने की कोशिश की जाएगी. ये पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में थे ,यह उनका हैंडलर था. इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है.

  • यूपी एटीएस ने जिन 2 लड़कों को गिरफ्तार किया है, उसमें तुषार चौहान और समीर नाम के युवक शामिल हैं. तुषार चौहान मेरठ का रहने वाला है. वहीं दूसरा आरोपी समीर दिल्ली का रहने वाला है. समीर की एक तस्वीर भी मिली है, जिसमें उसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी.
  • तुषार उर्फ हिज्बुल्लाह अली और समीर दोनों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया था. दोनों युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में रहकर आतंकी गतिविधियों का अंजाम देने की फिराक में थे.
  • मेरठ की वैष्णो धाम कॉलोनी में तुषार और उसका परिवार रहता है. तुषार का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला. पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी संगठनों के साथ तुषार जुड़ा हुआ था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए पाकिस्तानियों से कनेक्ट रहता था. ISI के इशारे पर आरोपित तुषार भारतीय नौजवानों का ब्रेनवाश कर रहा था. थाना कंकर खेड़ा पुलिस तुषार के आतंकी कनेक्शंस की तलाश में जुटी हुई है.
  • यूपी एटीएस ने आरोपियों के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक चाकू और दो मोबाइल बरामद किया है. दोनों भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में थे. आरोपी आतंकी संगठनों, पाकिस्तानी गैंगस्टर के साथ मिलकर इंस्टाग्राम और विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े थे.
  • आईएसआई के इशारे पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ,आबिद जट, कट्टरपंथी पाकिस्तानी यू ट्यूबर भारत के नौजवानों को निशाना बना रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए शहजाद भट्टी से इंक्रिप्टेड चैनल के जरिए जुड़े थे दोनों आरोपी.

पाकिस्तान से दोनों आरोपियों को क्या मिला था टास्क?
समीर को दीवारों पर “तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान” लिखने और अन्य लोगों को जोड़ने का टास्क दिया गया था. दोनों आरोपी पाकिस्तानी गैंगस्टर के इशारे पर दिए गए टारगेट की रेकी करने और वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार थे. शहजाद भट्टी ने तुषार को कुछ टारगेटेड लोगों के घर पर ग्रेनेड फेंकने और जान से मारने को कहा था.
तुषार और समीर कैसे मिले थे शहजाद से?
तुषार उर्फ हिज्बुल्लाह अली खान इंस्टाग्राम के जरिए समीर से जुड़ा था. कॉन्फ्रेंस कॉल पर पाकिस्तानी हैंडलर से भी जुड़े रहते थे दोनों आरोपी. तुषार इंस्टाग्राम के जरिए शहजाद भट्टी और आबिद जट से जुड़ा था. बाद में तुषार वॉइस, वीडियो और पुश टू टॉक कॉलिंग से भी पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़ा था.
पाकिस्तान से तुषार और समीर को क्या-क्या मिला था?
शहजाद भट्टी ने इस काम को करने के लिए करने से पहले 50 हज़ार रुपए नगद और काम होने के बाद ढाई लाख रुपए नगद देने का लालच दिया था. पासपोर्ट बनवाकर दुबई के रास्ते पाकिस्तान बुलाने का झांसा भी दिया था. आईएसआई एजेंट मेजर हमीद, मेजर इकबाल, मेजर अनवर भी टारगेट देने वाले थे. इन्हीं लोगों ने कुछ पैसे और पिस्टल भी तुषार के पास पहुंचाए थे.
पहली बार कैसे मिला शहजाद भट्टी का मोबाइल नंबर?
शहजाद भट्टी को प्रभावित करने के लिए शहजाद भट्टी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट भी तुषार ने बनाया था. बाद में जिसे इंस्टाग्राम ने ब्लॉक कर दिया था. इसी के जरिए शहजाद भट्टी का मोबाइल नंबर तुषार को मिला था. दोनों आतंकियों को नोएडा से गिरफ्तार करने के बाद लखनऊ एटीएस कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजा.
तुषार के घरवाले क्या बोले?
नोएडा से गिरफ्तार तुषार उर्फ हिज़्बुल्लाह को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. तुषार के पिता ने न्यूज चैनल से बातचीत में बताया कि उनका बेटा एक पाकिस्तानी फौजी के संपर्क में था. उन्होंने कहा कि उन्होंने तुषार को कई बार समझाया था कि वह पाकिस्तान के लोगों से बात न करे, क्योंकि वह दुश्मन देश है. पिता के अनुसार, तुषार ने बताया था कि वह एक पाकिस्तानी सैनिक से कभी-कभी बात करता है, जिसे वह अच्छा व्यक्ति मानता था. इस पर पिता ने उसे सख्ती से मना करते हुए कहा था कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए और उन्हें ब्लॉक कर दे.
तुषार की गिरफ्तारी पर क्या बोली यूपी एटीएस?
बताया जा रहा है कि एटीएस ने तुषार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों का कहना है कि वह पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के संपर्क में था और युवाओं का ब्रेनवॉश करने की कोशिश कर रहा था. इस बीच, पिता का कहना है कि तुषार को हथियारों और सेना से जुड़ी चीजों में रुचि थी, और उसी के चलते वह पाकिस्तानी फौजी से जुड़ा.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *