अयोध्या में चारों तरफ की सीमाएं सील, होल्डिंग एरिया में फंसे लोग, बच्चों के लिए नहीं मिल पा रहा दूध-पानी

0
अयोध्या में चारों तरफ की सीमाएं सील, होल्डिंग एरिया में फंसे लोग, बच्चों के लिए नहीं मिल पा रहा दूध-पानी


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Ayodhya News: कई लोगों ने बताया कि वो महाकुंभ मेला घूमने के बाद अयोध्या भगवान राम के दर्शन के लिए जा रहे थे लेकिन पिछले 4 घंटे से फंसे हुए हैं और अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं. अब वापस जाना चाह रहे हैं तो…

X

अयोध्या 

अयोध्या: देश के कोने-कोने से लोग महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं. संगम स्नान के बाद राम लला के दर्शन की चाह में लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है. अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या से जुड़ने वाले सभी हाईवे सभी मार्ग को सील कर दिया है. जनपद की सभी सीमा पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है जहां श्रद्धालुओं को होल्ड किया गया है. इस होल्डिंग एरिया में तमाम श्रद्धालु मुश्किल झेल रहे हैं.

लोगों का कहना है कि होल्डिंग एरिया में पानी की व्यवस्था तक नहीं की गई है. 8- 8 घंटे से होल्डिंग एरिया में रुके श्रद्धालु अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे हैं. अव्यवस्थाओं के बावजूद राम लला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुल्तानपुर सीमा की होल्डिंग एरिया में रुकी हुई एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि बच्चों को पिलाने के लिए पानी तक नही है. खिलाने के लिए खाना नहीं है. बच्चों को दाल में पानी मिलाकर पिला रहे हैं.

कई श्रद्धालुओं ने बताया कि कुंभ से वे राम लला का दर्शन करने आ रहे थे लेकिन पिछले 4 घंटे से फंसे हुए हैं. अयोध्या जा नही पा रहे अब वापस जाना चाह रहे हैं तो वह भीड़ से वापस नहीं निकल पा रहे हैं,

दरअसल कुंभ के त्रिवेणी में स्नान कर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे है, अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए अयोध्या से जुड़ रहे सभी हाईवे की सीमा पर सील कर दिया गया है और वहां पर एक होल्डिंग एरिया बनाया गया है लेकिन होल्डिंग एरिया में श्रद्धालुओं के लिए कोई व्यवस्था नहीं है पानी तक की व्यवस्था नहीं है, आठ आठ घंटे रुक रहे श्रद्धालुओं को पानी तक नहीं मिल रहा है

homeuttar-pradesh

अयोध्या में चारों तरफ की सीमाएं सील, बच्चों के लिए नहीं मिल पा रहा दूध-पानी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों