यूपी में आएगा बवंडर, आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम को लेकर IMD की चेतावनी
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में फिलहाल मौसम का जो मिजाज है, अभी वह एक-दो और दिन रहने वाला है. आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के चलने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. इसके लिए कहीं येलो अलर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बीते गुरुवार की शाम को यूपी के कई जिलों में तेज आंधी चली और फिर मूसलाधार बारिश हुई. इसके बाद मौसम में ठंडक महसूस होने लगी थी. आईएमडी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 4 से 6 मई तक छिटपुट से लेकर मध्यम स्तर की हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटा की गति तक) की संभावना है.
बस्ती, गोरखपुर, बलरामपुर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट
आईएमडी ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 1 मई को उत्तर प्रदेश के डुमरियागंज, बस्ती, देवरिया, हररिया, बलरामपुर, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर जिले में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है और साथ ही बारिश भी हो सकती है. इसके लिए आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों की बात करें तो अलीगढ़, मथुरा, हाथरस में भी बारिश और आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी है.
पूरे देश में कैसा रहने वाला है मौसम
आईएमडी की पूरे देश के मौसम को लेकर जो भविष्यवाणी की गई है, उसके मुताबिक अरुणाचल प्रदेश,
उत्तराखंड और झारखंड के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा ओडिशा, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, केरल और माहे, पूर्वी राजस्थान, जम्मू और कश्मीर और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम, मेघालय, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल में बारिश दर्ज की जा सकती है.
आईएमडी ने 4 मई को लेकर की भविष्यवाणी
आईएमडी ने 4 मई के मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है. इस दिन सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, वाराणसी, प्रतापगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, गोरखपुर, जौनपुर, संतरविदासनगर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संतकबीरनगर, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बस्ती, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, बरेली, कानपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, उन्नाव, हरोदई, सिद्धार्थनगर, कन्नौज, लखनऊ, फर्रुखाबाद, खीरी, पीलीभीत, खीरी, मैनपुरी, इटावा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, एटा, मेरठ, बागपत, बस्ती में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.