गाजियाबाद का नाम महाराजा अग्रसेन नगर रखा जाए, MLA नन्द किशोर ने उठाई आवाज

0
गाजियाबाद का नाम महाराजा अग्रसेन नगर रखा जाए,  MLA नन्द किशोर ने उठाई आवाज


Last Updated:

Ghaziabad Latest News: यूपी के गाजियाबाद शहर का नाम बदलने की आवाज लोनी विधायक नन्द किशोर गुर्जर ने उठाई है. उन्होंने कहा जिले का नाम महाराजा अग्रसेन नगर रखा जाए. वहीं अध्यक्ष रूप चंद नागर ने सीएम योगी को पत्र भी लिखा है.

Zoom

नंद किशोर गूर्जर.

गाजियाबाद: गाजियाबाद का नाम बदलने की मांग एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर नाम बदलने की मांग की. वहीं इस मामले पर लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर ने बयान जारी किया और गाजियाबाद का नाम “महाराजा अग्रसेन नगर” किए जाने की मांग उठाई है.

नाम परिवर्तन की मांग के पीछे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आधार का हवाला दिया जा रहा है. विधायक का कहना है वर्तमान नाम गाजीउद्दीन से जुड़ा है, गाजुद्दीन एक आक्रांता था जबकि नया प्रस्तावित नाम महाराजा अग्रसेन के सम्मान में रखा जाना चाहिए, जिन्हें वैश्य समाज का आदर्श और प्राचीन भारत के प्रतिष्ठित शासक के रूप में जाना जाता है.

विधायक नंदकिशोर गुर्जर का दावा है कि गाजियाबाद क्षेत्र का संबंध प्राचीन अग्रोहा परंपरा से रहा है और यहां के लोगों ने इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनका कहना है कि 1857 की क्रांति से लेकर सामाजिक सहयोग तक, इस क्षेत्र की पहचान गौरवशाली रही है. यह मुद्दा पहले भी अदालत तक पहुंच चुका है, लेकिन अंतिम फैसला सरकार के विवेक पर छोड़ दिया गया था. अब विधायक ने कहा है आखिरकार आक्रांता की पहचान क्यों गाजियाबाद का नाम बदला जाए यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या गाजियाबाद का नाम बदलने की दिशा में सरकार कोई कदम उठाएगी. फिलहाल यह मांग राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन चुकी है.

वही सलीम वास्तिक वाले मामले पर बोले विधायक हमें नहीं पता था वह कालनेमी है, उसके साथ गलत किया था तो अपराधियों को सजा मिली, अपराध की कोई जगह नहीं उत्तर प्रदेश में. लेकिन उसके साथ एक अपराध जुड़ा था तो उसे उसका दंड मिला वो जेल गया अपराध कभी आपका पीछा नहीं छोड़ता है. वहीं मोहम्मद साहब को लेकर भी कहा कि उन्होंने हमेशा गाय का दूध को शीफा कहा है यह लोग उनको नहीं मानते उन्हें फॉलो नहीं करते हैं कुछ जेहादी गाय की हत्या करते हैं सख्त कानून बने ऐसों को सजा मिले.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *