मेष राशि वालों की लव लाइफ में आज आएगी बहार, गिले-शिकवे दूर करने का दिन

0
मेष राशि वालों की लव लाइफ में आज आएगी बहार, गिले-शिकवे दूर करने का दिन


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 May 2026 : मेष राशि के लिए आज साध्य योग बन रहा है. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि पंचमी, नक्षत्र पूर्वाषाढा, पक्ष कृष्ण और योग साध्य है. सेहत सामान्य रहेगी. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. शरीर में पानी की कमी न होने दें. अशुभ समय राहुकाल 1.58 से 3.38 दोपहर तक रहेगा.

Aaj Ka Mesh Rashifal 7 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज साध्य योग बन रहा है. साध्य योग को सिद्धि योग भी कहा जाता है, जो काम को पूरा करने के लिए विशेष माना जाता है. आज पूरे दिन इस योग का असर आपके आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और बिजनेस पर दिखाई देगा. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि पंचमी, नक्षत्र पूर्वाषाढा, पक्ष कृष्ण और योग साध्य है. सूर्योदय 5.36 और सूर्यास्त 6.49 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.51 से 12.54 तक रहेगा. कोई भी मांगलिक काम और सांस्कृतिक आयोजन, भूमि पूजन या नए काम की शुरुआत अच्छी होगी. अशुभ समय राहुकाल 1.58 से 3.38 दोपहर तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ काम न करें. दिशाशूल दक्षिण में रहेगा.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि मेष राशि के स्वामी मंगल आपकी राशि में ही गोचर कर रहे हैं. मंगल ऊर्जा और शक्ति के प्रतीक है, जो आपको दोनों प्रदान करेंगे. हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय नहीं लें, वरना आर्थिक और मानसिक नुकसान होगा. चंद्रमा आपकी राशि के 7वें में भाव में गोचर कर रहे हैं. रिश्ते, साझेदारी और सार्वजनिक व्यवहार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. सूर्य का प्रभाव आपकी वाणी और आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा.

मिलेगा पूरा सहयोग

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज मेष राशि की सेहत सामान्य रहेगी. थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है. शरीर में पानी की कमी न होने दें. पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें. आराम करें. नींद लगे तो नजरअंदाज न करें. योग व प्राणायाम जारी रखें. प्यार और रिश्तों में चले आ रहे गिले और शिकवे दूर होंगे. पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का योग बन रहा है. वैवाहिक जीवन में सामंजस से बढ़ेगा. एक दूसरे के प्रति समझ की भावना विकसित होगी. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्ते आने की उम्मीद है. परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. घर में किसी शुभ कार्यक्रम की योजना बन सकती है.

ये काम जरूर करें

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धन लाभ की योग बन सकते रहे हैं. साझेदारी से जुड़े बिजनेस में लाभ मिलेगा. खर्च और बचत में संतुलन रखें. अत्यधिक खर्च न करें, वरना भविष्य की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं. नौकरी और करियर में कार्य क्षेत्र में पूरा सहयोग मिलेगा. नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है. व्यवसाय में साझेदारी लाभदायक रहेगा.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *