2.76 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार, मुरादाबाद में मिले तेंदुए के 3 शावक

0
2.76 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार, मुरादाबाद में मिले तेंदुए के 3 शावक


UP News Today Live: अगर आप भी उत्तर प्रदेश की खबरें के बारे में जानना चाहते हैं तो आप न्यूज18 हिंदी के इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए. यहां आपको सूबे की तमाम राजनीतिक और आपराधिक खबरों के बारे में पल-पल के अपडेट्स मिलते रहेंगे. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी के कपड़े तक फट गए. छापेमारी की कार्रवाई को रोकने को पाम ऑयल कंपनी कारोबारियों ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने बोतल छीन आत्मदाह करने से रोका. पाम ऑयल व्यापारी के छापेमारी करने पर किया गया हमला. सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम से मारपीट की गई. पुलिस के सामने ही यह सब हंगामा होता रहा. पढ़ें यूपी के पल-पल के अपडेट्स…

सरयू नदी में स्नान करते हुए तीन लोग डूबे

अयोध्या में सरयू स्नान करते समय तीन लोग डूबे सरयू नदी में. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में डूबे तीनों लोग. पुरानी बस्ती के बताए जा रहे हैं तीनों लोग. अभिषेक कुमार सोनी, अमित गुप्ता और राज गुप्ता डूबे सरयू नदी में. दो अन्य श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने डूबते से किया रेस्क्यू. दोनों श्रद्धालुओ को भिजवाया हॉस्पिटल. अमरोहा से दो अन्य श्रद्धालु भी पहुंचे थे अयोध्या. सरयू स्नान के दरमियान दोनों श्रद्धालु भी डूब रहे थे. दोनों श्रद्धालुओं को जल पुलिस ने किया सकुशल रेस्क्यू दोनों को भिजवाया अस्पताल. जल पुलिस और अयोध्या पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद. सरयु में डूबे तीनों लोगों के रेस्क्यू का जारी है प्रयास. अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट चौकी क्षेत्र के सरयू तट का मामला.

एटा में पोस्टमार्टम से लौट रहे चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

एटा जिले में पोस्टमार्टम से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दोनों हुए गंभीर घायल. मृत रिश्तेदार के पोस्टमार्टम से लौट रहे थे दोनों, गांव नगला विके जा रहे थे. हादसे मे बंटू (40) व रामवीर सिंह (75) गंभीर रूप से हुए घायल. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती. घायलों का इलाज जारी, पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी. रिजोर थाना क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित बाकलपुर मोड़ के पास समीप हुआ हादसा.

अभियोजन विभाग के रिटायर्ड अफसर के घर चोरी

लखनऊ में अभियोजन विभाग के रिटायर्ड अफसर ओम प्रकाश मिश्रा के घर में चोरी. रिटायर्ड एडिशनल डायरेक्टर के घर में चोरी. विराज खंड के बंद पड़े घर से करीब एक करोड रुपए के ज़ेवर और नगदी हुई चोरी. दुर्लभ, पुराने नोटों ,सिक्कों का कलेक्शन भी ले गए चोर. चोर सीधे उन कमरों तक पहुंचे जहां कीमती सामान रखा था. पुलिस को घटना में किसी करीबी के शामिल होने का शक. ओमप्रकाश मिश्रा परिवार समेत उत्तराखंड गए हुए थे. बुधवार सुबह लौटने पर चोरी की हुई जानकारी. एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थाना विभूति खंड पुलिस.

मुरादाबाद में तेंदुए के 3 नवजात शावक मिले

मुरादाबाद जिले में तेंदुए के 3 नवजात शावक मिलने से हड़कम्प. तेंदुए की दस्तक ने फिर बढ़ाई बिलारी रेंज के ग्रामीणों की धड़कनें गन्ने के खेत मे तेंदुए के 3 नवजात शावक मिलने से ग्रामीणों मे हड़कंप. ग्रामीणों ने जताई एक साथ 2 तेंदुए होने की आशंका. मादा तेंदुए की आसपास होने की जताई जा रही संभावना. शावकों की उम्र करीब 3 से 4 दिन की बताई जा रही. खेत में काम करने गए किसान को दिखाई दिए थे शावक. किसानों ने वन विभाग कों दी सूचना.

फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धर्म परिवर्तन और तीन तलाक के आरोप में 16 लोगों के खिलाफ FIR

फेसबुक के जरिए दोस्ती कर धर्म परिवर्तन, निकाह, तीन तलाक और हलाला कराने के गंभीर आरोपों में गाजियाबाद अंकुर विहार थाने में 16 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पीड़िता कि तहरीर के अनुसार पिछले 14 वर्षों से उसका शोषण किया जा रहा था. इंदौर निवासी एमबीए छात्रा की शिकायत पर नवीन राणा उर्फ नावेद, मौलाना कलीम सिद्दीकी, उनकी पत्नी समेत 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

बैंकॉक से लाए 2.76 करोड़ रुपये के गांजे के साथ 5 गिरफ्तार

लखनऊ में बैंकॉक से लाए 2.76 करोड़ रुपए के गांजे के साथ पांच गिरफ्तार. हुसैनगंज पुलिस ने गोरखपुर के प्रियांशु तिवारी,राहुल शर्मा, दीपक त्यागी ,कोलकाता के रविकांत त्रिपाठी और गुजरात के बृजेश राठौर को किया गिरफ्तार. आरोपियों से 2.7 किलो ऑर्गेनिक गांजा,5 किलो गांजा बरामद. आरोपी रविकांत त्रिपाठी बैंकॉक में रहता है. 4 मई को फ्लाईट से बैंकॉक से लखनऊ पहुंचा था रविकांत. बैंकॉक में ही रविकांत ने बृजेश राठौर को गांजा लखनऊ पहुंचाने का ठेका दिया था. बृजेश 5 मई को बैंकाक से गांजा लेकर फ्लाइट से लखनऊ पहुंचा. हवाई अड्डे पर गांजे की डिलीवरी ली गई. दीपक त्यागी के जरिए दिल्ली में बेचा जाना था गांजा. दीपक त्यागी को बस में बिठाने जा रहे थे आरोपी तभी हुसैनगंज पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार.

बलिया में पोकलेन मशीन नदी में डूबी

बलिया मे गंगा नदी किनारे कटानरोधी कार्य के दौरान सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया, जब काम में लगी पोकलेन मशीन अचानक 45 फुट नदी में डूब गई. घटना बलिया जिले में गंगा नदी के पार नौरंगा भुवाल छपरा गांव के पास चल रहे कटानरोधी कार्य स्थल की है. जानकारी के अनुसार, पोकलेन मशीन गंगा किनारे कटानरोधी कार्य में लगी हुई थी, तभी मिट्टी धंसने से मशीन असंतुलित होकर नदी में डूब गई. हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पोकलेन चला रहे ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई.

अयोध्या में महिलाओं-बच्चियों को अश्लील इशारा करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ा

अयोध्या में महिलाओं और बच्चियों को अश्लील इशारा करने वाले मनचले को पुलिस ने लिया हिरासत में. तारुन थाना क्षेत्र के विद्यालय के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील इशारा करते हुए कस रहा था फब्तियां. मौके पर पहुंची तरुण थाने की महिला उप निरीक्षक को स्थानीय लोगों ने दी सूचना. सूचना पर पहुंची महिला उप निरीक्षक ने मौके पर ही किया गिरफ्तार. अभियुक्त अरविंद उर्फ अरुण तिवारी को पुलिस ने लिया हिरासत में भेजा जेल.

सीएम योगी सहारनपुर के दौरे पर

सीएम योगी आज सहारनपुर के देवबंद के दौरे पर रहेंगे. सीएम योगी 1:20 बजे देवबंद पहुंचेंगे. सीएम योगी इस दौरे के दौरान सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सिल्वर पैराडाइज के पास एक जनसभा को संबोधित करेंगे. सीएम योगी जिले की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे. मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान प्राचीन शक्तिपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर में दर्शन भी कर सकते हैं.

सोनभद्र में गड्ढे में गिरे बाइक सवार, एक की मौत

सोनभद्र जिले में सड़क पर बने गड्ढे में गिरे बाइक सवार. एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल. हाईवे के गड्ढे ने ली युवक की जान. नाश्ता लेकर लौट रहे थे दोनों युवक. गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक. राहगीरों ने दोनों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय अनपरा पहुंचाया. अनपरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग की घटना.

Kanpur News: पीछे खिसकने लगी एंबुलेंस, चालक की हो गई मौत

कानपुर के कैंट क्षेत्र में ढाल पर खड़ी एंबुलेंस के पीछे की ओर चलने से उसकी चपेट में आया एंबुलेंस का ड्राइवर, हो गई मौत. एयरफोर्स में एम्बुलेंस चालक के पद पर था कार्यरत. गंभीर हालत में एयरफोर्स के अस्पताल में कराया गया भर्ती. इलाज के दौरान हुई मौत. वहीं स्पेशल जज गैंगस्टर कोर्ट ने ट्रेन में वसूली करने वाले गिरोह के सरगना संतोष पांडे को 3 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई. 5000 का जुर्माना भी लगाया. जीआरपी कानपुर सेंट्रल थाने में 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत संतोष पर हुआ था मुकदमा. आरोपी पर गैंगस्टर समेत 8 मुकदमे दर्ज. जिला कारागार में है बंद आरोपी संतोष.

Mathura Encounter News: मथुरा में बाबरिया गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

मथुरा में पुलिस बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़. मुठभेड़ में बाबरिया गिरोह के दो बदमाश हुए ढेर. 50-50 हजार के इनामी थे मुठभेड़ में मारे गए बदमाश धर्मवीर उर्फ लंबू और राजेंद्र उर्फ पप्पू. मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी अजय वर्मा व हेड कांस्टेबल दुर्ग विजय हुए घायल. घायल बदमाशों ने मांट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर के दौरान रास्ते में तोड़ा दम. मारे गए बदमाशों ने पिछले 24 अप्रैल को सुरीर टैटीगांव में अजय अग्रवाल के यहां डकैती की वारदात को दिया था अंजाम.

Kanpur News: कानपुर में होटल में छापेमारी, कछुए बरामद

कानपुर में वन विभाग की टीम का कलक्टरगंज के होटल में छापेमारी का मामला. जय सियाराम होटल में वन्यजीवों की तस्करी की शिकायत पर वन विभाग की पांच सदस्य टीम ने मारा छापा. दुर्लभ प्रजाति के कछुए बरामद. होटल के एक्वेरियम मेंअवैध रूप से संरक्षित प्रजाति के कछुए रखे गए थे. वन दरोगा की तहरीर पर होटल मालिक के खिलाफ कलेक्टर गंज थाने में एफआईआर दर्ज. छापेमारी के दौरान होटल मालिक फरार. वन विभाग की टीम ने होटल के एक्वेरियम में दो भारतीय ‘रुफ्ड कछुए’ को अपने साथ लेकर गई.

Fatehpur News: मंगेतर के साथ घूमने गई महिला से गैंगरेप मामले में आरोपी का एनकाउंटर

फतेहपुर जिले में मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से गैंगरेप मामले में फरार चल रहे एक लाख के ईनामी से पुलिस की मुठभेड़. मुठभेड़ में आरोपी बबलू सिंह उर्फ भूत के दोनों पैर में लगी गोली. घायल बदमाश को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती. गैंगरेप का मुख्य आरोपी बबलू सिंह 12 दिनों से चल रहा था फरार. आरोपी के पास से 16 सौ रुपए कैश, तमंचा, कारतूस बरामद. 24 अप्रैल को मंगेतर के साथ घूमने गई युवती से किया था गैंगरेप. पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही भेज चुकी जेल. खागा कोतवाली के ससुर खदेरी नदी के पास हुई मुठभेड़.

Sultanpur Local News: सुल्तानपुर में पिता के सामने बेटी का अपहरण

सुल्तानपुर में पिता के सामने उसकी नाबालिग बेटी का असरफ ने किया अपहरण. कुड़वार थाना क्षेत्र में दबंग युवक ने दिनदहाड़े नाबालिग लड़की का अपहरण किया. पिता के साथ लौट रही नाबालिग को अशरफ नामक युवक ने हाईवे पर गाड़ी रोककर जबरन अगवा किया. आरोपी युवक लड़की को काफी समय से डरा-धमका रहा था परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी. पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी.

Etawah Local News: सास-ससुर की हत्या में बहू और उसके प्रेमी को उम्रकैद की सजा

इटावा जिले में सास ससुर की हत्या में उम्रकैद की सजा. बहु ओर प्रेमी को उम्रकैद की सजा सुनाई गई. इटावा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार ने सजा सुनाई. दोनों पर 10-10 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया है. 16 अक्टूबर 2017 को इकदिल इलाके के बिरारी गांव में बैजनाथ ओर उनकी बीबी राम बिटोली की हत्या की गई थी. बहु रिंपी उर्फ शिल्पी ओर उसके प्रेमी धर्मेंद्र प्रजापति पर हत्या का आरोप लगाया. जमीन अपने नाम ना करने पर बहु ओर प्रेमी ने मिलकर बुजुर्ग दंपति की हत्या की थी.

Sultanpur Local News: सुल्तानपुर में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

सुल्तानपुर जिले में दिल्ली की मैरीटाइम एकेडमी पर लगा शिपिंग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप लगाया गया. ​सिनर्जी और गुडवुड शिप मैनेजमेंट के नाम पर फर्जी ईमेल और जॉइनिंग लेटर भेजकर वसूले 5.50 लाख. दूसरे संस्थान Aqua Ocean के RPSI लाइसेंस को अपना बताकर छात्रों को जाल में फंसाने का खुलासा. ​पैसे वापस मांगने पर पीड़ित परिवार को IPS अधिकारी का रौब दिखाकर जान से मारने की दी गई धमकी. ​सुल्तानपुर कोर्ट के आदेश पर दिल्ली एकेडमी के संचालकों के खिलाफ थाना बल्दीराय गंभीर धाराओं में FIR.

Bulandshahr Local News: बुलंदशहर में दबंग ने परिवार पर चढ़ाया ट्रैक्टर

बुलंदशहर जिले के थाना नरसेना क्षेत्र में घर के बाहर सफाई कर रहे परिवार पर दबंग ने चढ़ाया ट्रैक्टर. मामूली विवाद में ट्रैक्टर से रौंदकर परिवार को मारने का प्रयास, लाइव वीडियो वायरल. ट्रैक्टर चढ़ाने के बाद दोनों पक्षों के बीच में हुई मारपीट और पत्थरबाजी. ट्रैक्टर चढ़ाने का वीडियो पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद. परिवार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल. घटना में एक ही परिवार के तीन लोग हुए थे घायल. पीडित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज. थाना नरसेना क्षेत्र का मामला.

Etawah Local News: इटावा में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पर हमला कर दिया गया. इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश द्विवेदी के कपड़े तक फट गए. छापेमारी की कार्रवाई को रोकने को पाम ऑयल कंपनी कारोबारियों ने पेट्रोल डाल आत्मदाह की कोशिश की. पुलिस ने बोतल छीन आत्मदाह करने से रोका. पाम ऑयल व्यापारी के छापेमारी करने पर किया गया हमला. सैंपल लेने पहुंची खाद्य सुरक्षा टीम से मारपीट की गई. पुलिस के सामने ही यह सब हंगामा होता रहा.

Bahraich Local News: बहराइच में आज से शुरू होगी जनगणना

बहराइच जनपद में आज 7 मई से जनगणना शुरू हो रही है. पहले फेज में 7 मई से 20 जून तक मकानों की सूची तैयार होगी. जिले के लोग खुद डिजिटल तरीके से अपनी डिटेल भर सकेंगे. जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *