हमीरपुर नाव हादसे का रेस्क्यू कार्य हुआ खत्म, टीम को कुल 6 शव हुए बरामद

0
हमीरपुर नाव हादसे का रेस्क्यू कार्य हुआ खत्म, टीम को कुल 6 शव हुए बरामद


Last Updated:

Hamirpur Boat Accident Rescue Operation Live: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नाव पलटने के हादसे को हुए कई घंटे बीत चुके हैं. हालांकि गुरुवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक महिला और 4 बच्चों और एक महिला की लाश नदी से बरामद हुई है. बता दें कि बीते बुधवार को लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी. वहीं प्रदेश के सीएम जल्द ही पीड़ितों से मुलाकात करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने 4 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है. वहीं अब रेस्क्यू कार्य खत्म हो चुका है और टीम को सारे शव बरामद हो चुके हैं.

Zoom

हमीरपुर जिले में नदी में पलट गई नाव.

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में नाव पलटने के हादसे को हुए कई घंटे बीत चुके हैं. लेकिन अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. क्योंकि हादसे के वक्त नदी में समाए एक महिला और 5 बच्चे लापता हो गए थे, जिनकी खोजबीन के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. अभी तक के रेस्क्यू ऑपरेशन में एक महिला और चार बच्चों की लाश मिल चुकी है. जबकि एक बच्चा अभी भी लापता है.

वहीं ताजा जानकारी के अनुसार, जिला सहित NDRF, SDRF ने रेस्क्यू कर सभी शवों को बरामद कर लिया है और अब रेस्क्यू कार्य खत्म चुका है. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि नाव में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से 3 को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया था, जबकि 6 लोग गहरे पानी में समा गए थे. एडीजी प्रयागराज जोन ज्योति नारायण घटना स्थल के गांव पहुंचीं. उन्होंने डीआईजी और एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया. वहीं नदी में डूबने वाले 5 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं. एक महिला समेत 4 मासूम बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए हैं. वहीं एक लापता बच्चे की तलाश में अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

कैसे हुआ बड़ा हादसा?
बता दें कि बीते बुधवार को लोगों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी. इस दौरान नाव में सवार लोगों में से 3 लोगों को हादसे के वक्त ही बचा लिया गया. जबकि एक महिला और 5 बच्चे लापता हो गए थे. जिनकी तलाश के लिए देर रात से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. जिले की पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है. गोताखोर भी मौके पर लापता बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से नदी किनारे न जाने की अपील की है. सभी लोग शादी समारोह के बाद नाव से यमुना पार ककड़ी, खीरा और तरबूज खाने जा रहे थे. बताया जा रहा है कि  नाव का संतुलन बिगड़ जाने से हादसा हो गया. यह हादसा जिले के कुरारा क्षेत्र कुबूबपुर पटिया इलाके में हुई है. वहीं अब सभी का शव बरामद हो चुका है.

घटनास्थल पर पहुंचीं साध्वी निरंजन ज्योति
घटनास्थल पर विछडा वर्ग के अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति पहुंचीं. भाजपा के सदर विद्यायक मनोज प्रजापति भी मौजूद हैं. सरकार ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन. अभी तक के रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन शव बरामद हो चुके हैं.

घटना को लेकर सीएम योगी का सख्त निर्देश
वहीं इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने अपने निर्देश में स्पष्ट कहा है कि हादसे में लापता लोगों की जल्द से जल्द तलाश की जाए और इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा सीएम योगी ने जिला प्रशासन को हादसे के कारणों की गहन जांच करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रबावी कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं.

पीड़ितों को मिलेगी सहायता राशि
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और पीड़ितों को 4 लाख रुपए का मुआवजा देंगे. बता दें कि घटनास्थल पर सरकार की तरफ से जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद पहुंचे और परिजनों को आश्वासन दिया कि उनके साथ सरकार खड़ी है. मंत्री रामकेश निषाद के साथ भाजपा के सदर विद्यायक मनोज प्रजापति पहुंचे.

कैसे पलट गई यमुना नदी में नाव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुरारा थाना क्षेत्र के भौली गांव के मजरा कोतुपुर पटिया में श्रीपाल की बेटी की शादी थी. विदाई के बाद शाम के वक्त परिजन और रिश्तेदार यमुना नदी पार कर तरबूज खाने गए थे. वापसी के दौरान नाविक मोबाइल पर बात करने लगा, जिससे नाव का बैलेंस बिगड़ गया और नाव पलट गई. नाव में सवार सभी लोग नदी में गिर गए. हादसे के बाद किसी तरह तीन लोग तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे. जबकि 6 लोग लापत हो गए, जिनकी खोजबीन अब तक चल रही है.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *