‘खबरदार किसी ने मेरे पवन को हाथ लगाया’, प्रेमी की पिटाई देख बोली प्रेमिका

0
‘खबरदार किसी ने मेरे पवन को हाथ लगाया’, प्रेमी की पिटाई देख बोली प्रेमिका


Last Updated:

Varanasi News: यूपी के वाराणसी में एक प्रेम प्रसंग का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां प्रेमी की पिटाई देख प्रेमिका बीच बचाव में कूद पड़ी और अपने ही परिवार के खिलाफ हो गई. आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है और आखिर इस रीयल लाइफ प्रेम प्रसंग का अंत कैसा रहा.

Zoom

प्रेमी की पिटाई देख मंडप से भागी आई प्रेमिका (सांकेतिक तस्वीर)

वाराणसी: कहते हैं कि जब लड़का और लड़की एक-दूसरे से प्रेम करने लगते हैं, तो एक-दूसरे की तकलीफ उनसे देखी नहीं जाती और फिर इसके लिए वो अपने घरवालों से भी लड़ जाते हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में देखने को मिला, जिससे पूरे इलाके में चर्चा होने लगी. दरअसल वाराणसी में प्रेम की एक ऐसी कहानी लिखी गई, जो पूरी तरह से फिल्मी रही. अंतर बस इतना है कि यह कहानी रील पर नहीं, बल्कि रियल में हुई.

पूरा मामला वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के छितौनी गांव का है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में पहुंचता है और जब उसकी पिटाई होती है, तो दुल्हन बनी प्रेमिका बीच बचाव के लिए कूद पड़ती है और उसकी जान बचाती है. प्रेमिका कहती है, ‘कोई मेरे पवन को छुएगा नहीं’. उसके बाद दोनों पंचायत पुलिस चौकी पहुंच जाते हैं और न्याय की गुहार लगाते हैं.

प्रेमी के बचाव में कूदी प्रेमिका
छीतोनी गांव में पारस राजभर की बेटी की शादी थी. बारात जैसे ही उसके घर पहुंची कि बेटी का प्रेमी पवन वहां पहुंच जाता है और खुलेआम अपनी प्रेमिका यानी दुल्हन से शादी की जिद्द करने लगता है, जिसके बाद वहां मौजूद परिवार के लोग उसकी पिटाई करना शुरू कर देते हैं. प्रेमी की पिटाई होता देख दुल्हन बनी प्रेमिका भीड़ के बीच में इंट्री मारती है और कहती है कि खबरदार किसी ने पवन को मारा तो. इस इंट्री के बाद विवाद बढ़ गया और आया हुआ बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गया.

परिवार की मिली सहमति
आलम ये हुआ कि मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां लड़की ने प्रेमी से शादी करने की बात कही. घंटों पंचायत चली, फिर यह प्रेम कहानी सफल हुई और लड़का और लड़की के परिवार की सहमति से दोनों की शादी करवा दी. यह पूरा मामला भले ही फिल्मी लग रहा हो, लेकिन इस प्रेमी कहानी का अंत सुखद होने के कारण इसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही है. फिलहाल दोनों प्रेमी बड़ों का आशीर्वाद लेकर शादीशुदा जीवन में अब आगे बढ़ने वाले हैं.

About the Author

authorimg

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *