योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, बेअसर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला!

0
योगी कैबिनेट में 6 नए मंत्री होंगे शामिल, बेअसर होगा अखिलेश यादव का PDA फॉर्मूला!


Last Updated:

Yogi Cabinet Expansion News Live: यूपी में योगी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा. योगी मंत्रिमंडल में छह नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा. लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा. इसमें ब्राह्मण और पीडीए समीकरण साधने की कोशिश होगी…और पढ़ें

Zoom

आज सीएम योगी अपनी कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं.

Yogi Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए आज बड़ा दिया है. लंबे समय से चर्चा में चल रहा सीएम योगी मंत्रिमंडल विस्तार अब अंतिम चरण में पहुंच गया है. आज दोपहर तीन बजे लोकभवन में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इस विस्तार में करीब छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, जबकि कई मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बड़े फेरबदल की भी तैयारी है. बीजेपी इस विस्तार के जरिए सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने की रणनीति पर काम कर रही है. खासतौर पर महिला और दलित प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी जा रही है. पार्टी नेतृत्व का मानना है कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सामाजिक संतुलन मजबूत करना बेहद जरूरी है. इसी वजह से इस बार कैबिनेट में ऐसे चेहरों को जगह देने की तैयारी है, जो अलग-अलग वर्गों में राजनीतिक संदेश दे सकें. संभावित नामों में समाजवादी पार्टी छोड़कर बीजेपी के करीब आए मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान और चौधरी भूपेंद्र सिंह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. माना जा रहा है कि इन नेताओं को शामिल कर बीजेपी विपक्ष के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समीकरण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है. पार्टी की रणनीति साफ है कि गैर-यादव पिछड़ों और दलित वोट बैंक में अपनी पकड़ और मजबूत की जाए. सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद संभावित मंत्रियों को लखनऊ पहुंचने के निर्देश दे दिए गए हैं. राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि कुछ बड़े विभागों का पुनर्गठन किया जा सकता है, ताकि सरकार की कार्यशैली को और प्रभावी बनाया जा सके.

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: 2027 चुनाव पर फोकस, विकास के साथ हिंदुत्व

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: बीजेपी चौबीसों घंटे चुनावी मोड में रहने वाली पार्टी है. अब पार्टी की निगाहें 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव पर टिकी हैं. बीजेपी यूपी में जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है. इसके लिए तैयारी में कोई नहीं छोड़ना चाहती है. इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए पार्टी न केवल सरकार का चेहरा बदलेगी, बल्कि बोर्ड, निगम और आयोगों में भी कार्यकर्ताओं को जगह देकर संगठन को मजबूती देगी. रणनीति साफ है, पश्चिम बंगाल की तर्ज पर ‘विकास और हिंदुत्व’ के साथ-साथ मजबूत जातिगत समीकरणों को साधना है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *