गाजियाबाद के किसान होंगे मालामाल, मिलेगा इतना पैसा कि घर में जलेंगे घी के दीये
Last Updated:
Hindon Airport Expansion News: दिल्ली-NCR में एयरपोर्ट के विस्तार से जुड़ी परियोजनाओं पर लगातार काम किया जा रहा है. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बोझ को कम करने के प्रयास के तहत जेवर में नया हवाई अड्डा डेवलप किया जा रहा है. वहीं, हिंडन एयरपोर्ट पर सिविलियन टर्मिनल को विस्तार देने की योजना को रफ्तार मिली है.
हिंडन एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल के विस्तार को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है. (फाइल फोटो)
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि किसानों को भूमि अधिग्रहण, पुनर्वासन एवं पुनर्स्थापन अधिनियम-2013 (Land Acquisition (Rehabilitation and Resettlement) Act, 2013) के प्रावधानों के तहत मुआवजा दिया जाएगा. इसके तहत किसानों को क्षेत्र के सर्किल रेट का दोगुना भुगतान किया जाएगा. प्रशासन ने इस भूमि अधिग्रहण के लिए करीब 63 करोड़ रुपये निर्धारित किए हैं. टर्मिनल अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर कब्जा मिलते ही विस्तार कार्य शुरू कर दिया जाएगा. परियोजना के तहत टर्मिनल भवन का विस्तार, पार्किंग बे क्षेत्र का विकास और नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी.
बढ़ाए जाएंगे चेक-इन काउंटर
विस्तार के बाद टर्मिनल पर मौजूदा आठ चेक-इन काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा विमान पार्किंग बे की क्षमता दो से अधिक की जाएगी. सुरक्षा और स्क्रीनिंग व्यवस्था को भी आधुनिक बनाया जाएगा, जबकि सड़क संपर्क और ड्रॉप-ऑफ जोन को बेहतर किया जाएगा. इस बीच, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने अपने पास उपलब्ध भूमि पर करीब 700 वर्गमीटर क्षेत्र में टर्मिनल विस्तार का काम शुरू कर दिया है. इसके पूरा होने के बाद प्रति घंटे यात्रियों की क्षमता बढ़कर लगभग 450 हो जाएगी. साथ ही टर्मिनल की बैठने की क्षमता भी दोगुनी कर दी गई है.
हिंडन एयरपोर्ट क्यों अहम
दिल्ली-एनसीआर में हवाई यात्रियों के लिए Hindon Airport तेजी से एक पसंदीदा विकल्प बनकर उभर रहा है. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बढ़ते दबाव को कम करने के उद्देश्य से विकसित किया गया यह एयरपोर्ट खासतौर पर गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली और नोएडा के यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध करा रहा है. AAI द्वारा ऑपरेटेड यह एयरपोर्ट हिंडन एयरफोर्स स्टेशन परिसर में स्थित है और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान (UDAN) के तहत अहम भूमिका निभा रहा है. यहां से बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ जैसे शहरों के लिए उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं. कम भीड़ और तेज चेक-इन प्रक्रिया के कारण यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट की लंबी कतारों और ट्रैफिक जाम से राहत मिल रही है. एयरपोर्ट का सबसे बड़ा फायदा इसकी लोकेशन मानी जाती है. पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट नजदीक होने से समय और यात्रा खर्च दोनों की बचत करता है. बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य भी जारी है. इसके तहत टर्मिनल क्षमता बढ़ाने और विमान पार्किंग बे की संख्या दो से बढ़ाकर छह करने की योजना पर काम हो रहा है.
About the Author

बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें