करीब आएगी प्रेमिका, ये 34 मिनट आज सबसे शुभ, मेष राशि में बन रहा इंद्र योग

0
करीब आएगी प्रेमिका, ये 34 मिनट आज सबसे शुभ, मेष राशि में बन रहा इंद्र योग


Last Updated:

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 May 2026 : मेष राशि के स्वामी मंगल आज आपको साहस और तेजी के साथ निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ भाव कहा जाता है. आज आय वृद्धि और ऊर्जा शक्ति के मजबूत योग बन रहे हैं. सूर्य का प्रभाव भी आपकी राशि के ऊपर रहेगा. प्यार और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. सेहत सामान्य रहेगी. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 May 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि में आज इंद्र योग का प्रभाव रहेगा. इंद्रयोग आर्थिक नजरिए से बेहद लाभपद्र होता है. आज के दिन आर्थिक लाभ होगा. आमदनी अच्छी रहेगी. प्यार और रिश्तों में भी मधुरता बढ़ेगी. सेहत सामान्य रहेगी. आज ग्रीष्म ऋतु, माष ज्येष्ठ है. तिथि नवमी है. नक्षत्र सतभेषा है. पक्ष कृष्ण है. योग इंद्र है. सूर्योदय 5.33 मिनट पर और सूर्यास्त 7.02 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त 11.50 से 12.44 तक रहेगा. इसमें कोई भी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम कर सकते हैं. अशुभ समय राहुकाल 7.44 से 8.55 तक रहेगा. इसमें किया गया काम लंबे समय तक लाभ प्रदान नहीं करता है. दिशाशूल पूर्व में रहेगा.

विन्ध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज मेष राशि के स्वामी मंगल आपको साहस और तेजी के साथ निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करेंगे. चंद्रमा राशि के 11वें भाव में गोचर करेंगे. यह भाव लाभ भाव कहा जाता है. आय, वृद्धि और ऊर्जा शक्ति के मजबूत योग बन रहे हैं. सूर्य का प्रभाव भी आपकी राशि के ऊपर रहेगा, जो आपको आत्मविश्वास और मजबूती प्रदान करेंगे. सेहत अच्छी रहेगी. ऊर्जावान महसूस करेंगे. अधिक भाग-दौड़ से थकान हो सकती है. आंखों और सिर में तनाव हो सकता है. योग और ध्यान करें. गर्मी ज्यादा है. ऐसे में बाहर का खाने से बचें.

यहां होगा विस्तार

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि आज प्यार और रिश्तों में खुशी भरा माहौल रहेगा. एक दूसरे के प्रति समझ की भावना बढ़ेगी. जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. अविवाहित लोगों के लिए नए रिश्तों का संयोग बन रहा है. परिवार का माहौल खुशमय रहेगा. मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. किसी शुभ कार्यक्रम की योजना भी बन सकती है. आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. आय में वृद्धि के संकेत हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है. मित्रों और नेटवर्क से आर्थिक लाभ मिलेंगे. नौकरी और करियर में कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिलेगी. टीमवर्क से कम आसान होगा. व्यवसाय में नई डील हो सकती है. काम का विस्तार हो सकता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *