Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब

0
Varanasi: दालमंडी चौड़ीकरण की जद में आई 6 मस्जिदें, अब चलेगा बुलडोजर, जानिए कब


Last Updated:

Varanasi Dalmandi: वाराणसी के दालमंडी सड़क चौड़ीकरण अभियान की जद में अब 6 मस्जिदे भी आ गई हैं, जिसे कहीं ओर शिफ्ट किया जाएगा. इनके डिस्मेंटल के बाद कहीं और जमीन दी जाएगी..इसके लिए मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग जमीन की तलाश भी कर रहे हैं.

वाराणसी: काशी के दालमंडी में 70 भवनों को तोड़ा जा चुका है और 45 अन्य भवनों पर कार्रवाई जारी है. इन सबके बीच इस चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के जद में 6 मस्जिद भी आ रहे हैं, जिन पर कार्रवाई होगी और इन्हें भी तोड़ा जाएगा. मस्जिदों को तोड़ने पर अब सहमति भी बन गई है. प्रशासन और मस्जिद के मुतवल्ली के बीच वार्ता में सबकुछ साफ हो गया है. जल्द ही इस पर प्रशासन ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को शुरू करा सकती है. भारी फोर्स के बीच ध्वस्तीकरण के इस काम को पूरा किया जाएगा.

पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता केके सिंह ने बताया कि लंगड़े हाफिज मस्जिद नुजूल के जमीन पर कार्रवाई हो रही है. राजस्व विभाग और नगर निगम की सयुंक्त टीम ने जांच के बाद यह साफ कर दिया है. इसके साथ ही उन्हें नोटिस भी दी जा चुकी है. बाकी के अन्य मस्जिदों के मुतवल्ली से भी बातचीत जारी है. अगले 1 से 2 दिनों में सबकुछ फाइनल भी हो जाएगा. उसके बाद प्रशासन की ओर से इन धार्मिक स्थलों के डिस्मेंटल का काम शुरू हो जाएगा.

निर्माण कार्य के जद में आए 6 मस्जिद
दालमंडी चौड़ीकरण में जो 6 मस्जिदें जद में हैं, उसमें लंगड़े हाफिज मस्जिद के अलावा संगमरमर वाली मस्जिद, निसारन मस्जिद, करीमुल्लाह बेग मस्जिद और अली रजा मस्जिद शामिल है. हालांकि इनके डिस्मेंटल के बाद इन्हें कहीं और शिफ्ट किया जाएगा. इसके लिए मस्जिद कमेटी से जुड़े लोग जमीन की तलाश भी कर रहे हैं.

46 भवनों पर 48 घण्टे से काम जारी
दालमंडी में 9 मई से सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू है. इस कार्रवाई में 46 मकानों को तोड़ा जा रहा है. इसमें 25 भवन स्वामियों को मुआवजा दिया गया है और बाकी के 20 भवनों को नगर निगम की ओर से जर्जर घोषित किया गया था. बीते 48 घण्टों से इन भवनों के ध्वस्तीकरण का काम जारी है. अफसरों के मुताबिक, अगले 7 दिनों में इन सभी भवनों को पूरी तरह जमीदोंज करने का काम पूरा होगा.

लगभग दो तिहाई भवनों पर कार्रवाई
दालमंडी में नवम्बर महीने से ध्वस्तीकरण का काम जारी है. इस पूरे प्रोजेक्ट में 187 भवनों को तोड़ा जाना है, जिसका लगभग 2 तिहाई काम पूरा हो गया है. बाकी के काम को इसी साल जून महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. उसके बाद इस सड़क को 17 मीटर चौड़ा कर उसके निर्माण का काम भी पूरा होगा.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *