सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर भड़का ब्राह्मण समाज, बृजेश पाठक बोले- ‘अखिलेश दें जवाब’

0
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर भड़का ब्राह्मण समाज, बृजेश पाठक बोले- ‘अखिलेश दें जवाब’


Last Updated:

Rajkumar Bhati News : सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर ब्राह्मण समाज की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. भाटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी करते देखे गए. अयोध्या के संत समाज में भी इसके खिलाफ आक्रोश दिखा. हनुमानगढ़ी मुख्य पुजारी डॉ. देवेशाचार्य ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में अशांति फैलाने वाली है. भाटी अपनी ही पार्टी के राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं. राठी के बयान के खिलाफ पूर्व पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री सपा मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.

Zoom

सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के विवादित बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

लखनऊ. सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के एक बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद संत समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. हनुमानगढ़ी के संतों और महंतों ने भाटी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है. सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी करते देखे गए. विवादित बयान सामने आने के बाद अयोध्या के संत समाज में आक्रोश फैल गया. हनुमानगढ़ी मुख्य पुजारी डॉ. देवेशाचार्य ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में अशांति फैलाने वाली है. राजकुमार भाटी अपनी ही पार्टी के राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हम उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जिस तरह अन्य वर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए कानून हैं, उसी तरह ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो.

‘घटिया और निंदनीय’
संत वरुण दास ने भाटी के बयान को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं पर तत्काल दंडात्मक कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के खिलाफ अपमानजनक भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती. यह बहुत ही घटिया और निंदनीय बयान है. समाज को तोड़ने वाली भाषा का इस्तेमाल लोकतंत्र में उचित नहीं है. सरयू नित्य आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने भी राजकुमार भाटी पर तीखा हमला बोला और कहा कि सनातन संस्कृति के रक्षकों के खिलाफ इस तरह की भाषा अस्वीकार्य है. ब्राह्मण समाज सदैव सनातन संस्कृति का रक्षक रहा है. ऐसे समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. पूर्व पीसीएस अलंकार अग्निहोत्री सपा मुख्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं. पुलिस ने अलंकार अग्निहोत्री को हिरासत में ले लिया है.

‘ये सपा का असली चरित्र’
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भी सपा प्रवक्ता के बयान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोला. बृजेश पाठक ने कहा कि इसे पूरे देश का ब्राह्मण समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. अखिलेश यादव जवाब दें. सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन एक बार फिर पूरे देश के सामने उजागर हो गया है. सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाती है. जिस ब्राह्मण समाज ने देश को ज्ञान, संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण की दिशा दी, उसके प्रति इस प्रकार की भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

बृजेश पाठक ने आरोप लगाया कि सपा पहले भी सनातन, संत समाज और सामाजिक समरसता के खिलाफ बयानबाजी करती रही है, चाहे आजम खान का भारत माता को डायन कहना हो या तत्कालीन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का रामचरित मानस को जलाकर पैरों से कुचलना हो या फिर उनके सासंद द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपशब्द कहना हो. सपा मुखिया अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक चिंतन है? यदि नहीं, तो हिम्मत दिखाएं तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक माफी भी मांगें. सपा याद रखे, ‘जिसे संस्कारों का सम्मान नहीं, उसे जनता सत्ता का अधिकार नहीं.’

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *