Live: किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक यादव, शरीर पर मिले कई निशान, थोड़ी देर में पोस्टमार्टम
Prateek Yadav Death News Live: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनको ब्रॉट डेड लाया गया था. हालांकि अभी उनके शव के पोस्टमार्टम का इंतजार है. अपर्णा यादव के परिजन भी पहुंचे हुए हैं. अस्पताल के बाहर प्रतीक यादव के परिजन पहुंचने लगे हैं. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी. प्रतीक यादव की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है. 38 की उम्र में प्रतीक यादव ने अंतिम सांस ली है. यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स…
Prateek Yadav Death Live: प्रतीक यादव गुर्दे की दिक्कत से जूझ रहे थे
प्रतीक यादव के निधन को लेकर बताया जा रहा है कि इलाज के लिए प्रतीक विदेश भी गए थे. प्रतीक यादव के शव का फिलहाल पोस्टमार्टम चल रहा है. बताया जा रहा है कि प्रतीक को गुर्दे को लेकर दिक्कत थी.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन की सूचना मिलते ही लखनऊ पहुंच रही हैं अपर्णा
अप्रणा यादव दिल्ली में थी. प्रतीक यादव की मौत की सूचना मिलते ही वह लखनऊ पहुंच रही हैं. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अर्पणा के भाई अमन बिष्ट प्रतीक को लेकर पहुंचे थे सिविल अस्पताल. फिर डॉक्टर ने मृत घोषित किया.
Prateek Yadav Death Live: प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समर्थक
प्रतीक यादव की मौत की खबर मिलने के बाद सपा के समर्थक और उनके दोस्त पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंचे हुए हैं. पार्टी के समर्थकों का कहना है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए प्रतीक यादव के निधन की खबर मिली तो वह लोग भागे-भागे पहुंचे. हालांकि कोई भी किसी तरह की टिप्पणी करने से बच रहा है.
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम के लिए शुरू हुई कागजी कार्रवाई
प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंच गई है. वहीं अपर्णा के परिजनों को अंदर बुला लिया गया है. यानी कि कागजी कार्रवाई शुरू हो गई है पोस्टमार्टम के लिए. हालांकि अभी बस एक शुरुआती रिपोर्ट आएगी और जो डिटेल रिपोर्ट है, वो 48 से 72 घंटे में मिलेगी.
Prateek Yadav Death Live: केजीएमयू मुर्दाघर लाया गया प्रतीक यादव का शव
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का शव, जिनका निधन लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुआ था, पोस्टमॉर्टम के लिए लखनऊ स्थित KGMU मुर्दाघर लाया गया है.
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का थोड़ी देर में होगा पोस्टमार्टम
प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंचने लगी है. थोड़ी देर में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम शुरू होगा. अपर्णा यादव के परिजन भी अस्पताल के बाहर पहुंचने लगे हैं. प्रतीक यादव के मौत से सभी लोग शोकाकुल हैं.
Prateek Yadav Death CM Yogi Tweet: प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ का ट्वीट
प्रतीक यादव के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दुख जताया है. सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, ‘पद्म विभूषण’, स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के निधन पर सपा का ट्वीट
प्रतीक यादव की मौत के बाद उनका पोस्टमार्टम चल रहा है. पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी. वहीं प्रतीक यादव के निधन पर समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया है. सपा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
Prateek Yadav Death News: घर के किचन में बेहोश पड़े थे प्रतीक यादव
डॉक्टर्स का पैनल प्रतीक यादव का जल्द पोस्टमार्टम करेगा. पोस्टमार्टम की वीडियो ग्राफी कराई जाएगी. बुधवार तड़के करीब चार बजे घर के किचेन में अचेत अवस्था में मिले थे प्रतीक यादव.
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का ट्वीट
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ट्वीट कर प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव का हुआ निधन
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया. प्रतीक यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया,जिसकी फुटेज सामने आई है.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का लखनऊ के सिविल अस्पताल में निधन हो गया।
(लखनऊ सिविल अस्पताल के बाहर की वीडियो) pic.twitter.com/htaOL2OKeH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2026
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव के ड्राइवर ने डॉक्टर को किया था फोन
प्रतीक यादव के ड्राइवर ने सिविल अस्पताल के डायरेक्टर को फोन किया कि भईया की तबीयत खराब है, जल्दी चलिए. इसके बाद हमारे यहां से उनके घर गए तो बॉडी में कुछ था ही नहीं. फिर अस्पताल ले गए. वहां भी कुछ रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद परिवार ने पोस्टमार्टम कराया और शव को लेकर घर चले गए.
Prateek Yadav Death News Live: प्रतीक यादव की मौत पर क्या बोले सिविल अस्पताल के डॉक्टर
सिविल अस्पताल के निदेशक डॉक्टर जीपी गुप्ता ने न्यूज18 इंडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत की है. उन्होंने कहा कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग का मामला हो सकता है. पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल से शव को घर ले जाया गया है.
Prateek Yadav Death News Live: लखनऊ के सिविल अस्पताल में हुई मौत
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति का निधन हो गया. लखनऊ के सिविल अस्पताल में उनकी मौत हुई है. बताया जा रहा है कि प्रतीक को ब्रॉट डेड लाया गया था.
Prateek Yadav Death News: बीते कुछ दिनों से प्रतीक यादव की थी तबीयत खराब
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसका इलाज चल रहा था. आज यानी कि बुधवार की सुबह उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है.