मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने फ्लैट्स के दाम 20 फीसदी तक घटाए, सस्ता घर लेने का शानदार मौका

0
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने फ्लैट्स के दाम 20 फीसदी तक घटाए, सस्ता घर लेने का शानदार मौका

Last Updated:

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने आम लोगों को राहत देते हुए अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में प्रथम आओ प्रथम पाओ योजना के तहत फ्लैट्स उपलब्ध कराने की घोषणा की है. प्राधिकरण का उद्देश्य मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है. ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकें. एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने अपनी अवासीय योजनाओ सम्रद्धि विहार,अलकनन्दा,विध्याचल,एकता विहार,सहित अन्य कई अवासीय योजनाओ के फ्लैट्स की कीमतों में 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की कमी की है.

मुरादाबादः मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के लोगों को अफोर्डेबल हाउस उपलब्ध कराने के लिए तमाम प्रयास किया जा रहे हैं. वहीं शहर के लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर रहने के लिए घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिसके लिए उन्हें मुरादाबाद विकास प्राधिकरण कार्यालय से संपर्क करना होगा. साथ ही यह अफॉर्डेबल घर पहले के मुकाबले सस्ती दरों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं. पहले उनके रेट ज्यादा थे लेकिन आप यह काम से कम रेट में उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जिससे हर वर्ग का व्यक्ति अपने घर का सपना पूरा कर सके.

पहले आओ पहले पाओ के तहत दिए जा रहे आवास

मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने आम लोगों को राहत देते हुए अपनी विभिन्न आवासीय योजनाओं में प्रथम आओ प्रथम पाओ योजना के तहत फ्लैट्स उपलब्ध कराने की घोषणा की है. प्राधिकरण का उद्देश्य मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराना है. ताकि ज्यादा से ज्यादा परिवार अपने घर का सपना पूरा कर सकें. एमडीए सचिव पंकज वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण ने अपनी अवासीय योजनाओ सम्रद्धि विहार,अलकनन्दा,विध्याचल,एकता विहार,सहित अन्य कई अवासीय योजनाओ के फ्लैट्स की कीमतों में 10 प्रतिशत से लेकर 20 प्रतिशत तक की कमी की है.

खरीदने के लिए विकास प्राधिकरण से करें संपर्क

उन्होंने कहा कि आवासीय योजनाओं में उपलब्ध फ्लैट्स आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकता तथा बजट के अनुसार फ्लैट का चयन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि प्रथम आओ प्रथम पाओ योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों को प्राथमिकता के आधार पर फ्लैट आवंटित किए जाएंगे. एमडीए की इस पहल से शहर में घर खरीदने के इच्छुक लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. प्राधिकरण ने नागरिकों से योजना का लाभ उठाने की अपील की है. इसके साथ ही मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का यह प्रयास उन सभी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा. जो लोग रहने के लिए आशियाने की तलाश कर रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *