सिंगल लोगों की होगी पार्टनर से मुलाकात, वृषभ राशि वाले बिजनेस में रहें सतर्क

0
सिंगल लोगों की होगी पार्टनर से मुलाकात, वृषभ राशि वाले बिजनेस में रहें सतर्क


Last Updated:

Vrishabha Rashifal 14 May: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. हालांकि आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान हो सकतें है. आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकतें है.

Vrushabh Rashifal Today, 14 May 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 14 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार,आज रेवती नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि से मेष राशि में संचरण कर रहें है. वहीं, सूर्य आज मेष राशि में है. आइए जानते है काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का पूरा दिन बिजनेस,लव लाइफ और करियर के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी सुखद होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपको आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा. हालांकि, आज आप स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान हो सकतें है. आज आप लम्बी दूरी की यात्रा पर भी जा सकतें है.

वृषभ राशि: नौकरी में बदलाव से बचें
वृषभ राशि के जातकों जो नौकरी कर रहें है. आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत के साथ काम करने की जरूरत है. यदि आप नए नौकरी की सोच रहें हैं तो आज आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. जो लोग व्यवसायी है आज वो नए काम का श्री गणेश भी कर सकतें है. आज आप अपने बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सतर्क रहें.

वृषभ राशि: सोने में करें निवेश
वृषभ राशि के जातक जो इनवेस्टमेंट की सोच रहे हैं आज वो सोने में पैसा निवेश कर सकतें है. इस इन्वेस्टमेंट से भविष्य में आपको बड़ा फायदा होगा. इसके अलावा आज आप सरकारी स्कीम जैसे एफडी और टीडी में भी पैसा इन्वेस्ट कर सकतें है. इससे आपको सुरक्षित रिटर्न मिलेगा.

वृषभ राशि: पार्टनर की खोज होगी पूरी 
वृषभ राशि जातक जो लोग सिंगल है आज उनके जीवन में पार्टनर की एंट्री हो सकती है. आज आप जिसे चाहते हैं उससे अपने दिल की बात खुलकर रख सकतें है. वहीं, जो लोग पार्टनर है, आज उनका दिन सामान्य  होगा. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने भी जा सकतें है.

वृषभ राशि: केले के जड़ में करें पूजा
आज आपका शुभ रंग सुनहरा और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें. इस दौरान आप केले के जड़ में हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें. इससे आपके वैवाहिक कष्ट जरूर दूर होंगे.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *