दूध की बढ़ती कीमतों से मिडिल क्लास परेशान, वाराणसी में लोगों ने जताई नाराजगी
Last Updated:
Amul Milk Price Hike: लोकल-18 से बातचीत में रवि रंजन ने बताया कि उन्होंने न्यूज के जरिए 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की जानकारी थी लेकिन अमूल गोल्ड की कीमत बाजार में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. लेकिन यह समय दूध की कीमतें क्यों बढ़ी ये समझ से परे है.उन्होंने कहा कि इसका असर आम आदमी के जेब पर भी पड़ेगा और जो भी हो आम लोग इसे झेलेंगे भी.
वाराणसी: कॉमर्शियल सिलिंडर के बाद अब दूध की कीमतें भी बढ़ गई है.अमूल के साथ मदर डेयरी और पराग ने भी 2 रुपये प्रति लीटर तक कीमतें बढ़ाई है.अमूल की बढ़ी कीमतें आज से लागू भी हो गई. बढ़ी दूध की कीमतों के कारण वाराणसी में आम लोगों में थोड़ी नाराजगी भी दिखी. लोगों ने कहा कि सिलिंडर के दाम बढ़े उसपर तो अमेरिका ईरान युद्ध का असर था लेकिन दूध की कीमतों को बढ़ाने का फिलहाल कोई औचित्य नहीं है.
लोकल-18 से बातचीत में रवि रंजन ने बताया कि उन्होंने न्यूज के जरिए 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की जानकारी थी, लेकिन अमूल गोल्ड की कीमत बाजार में 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है. इस समय दूध की कीमतें क्यों बढ़ी ये समझ से परे है. उन्होंने कहा कि इसका असर आम आदमी के जेब पर भी पड़ेगा और जो भी हो आम लोग इसे झेलेंगे भी.
आम लोगों की जेब ढीली
वहीं जे पी सिंह ने बताया कि रोजमर्रा की चींजों की बढ़ती कीमतों से आम लोगों पर महंगाई का सीधा असर पड़ रहा है. दूध की कीमतें 3 रुपये बढ़ी है. लेकिन कीमतें बढ़ने के साथ इसकी क़्वालिटी पहले से डाउन हुई है. उन्होंने कहा कि दूध की कीमतों के बढ़ने से आम आदमी के जेब पर भी इसका असर होगा.आशीष पोद्दार ने बताया कि कल अमूल गोल्ड की कीमत 69 रुपये थी आज नया प्रिंट 72 रुपये है.हर दिन रोजमर्रा के चींजों के दाम बढ़ रहे है. लेकिन इनकी कीमतें जितनी भी बढ़ जाएं लोग इसका इस्तेमाल करेंगे ही. हालांकि, बढ़ी कीमतों के असर मिडिल क्लास फैमिली पर ज्यादा पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें अब अपनी पॉकेट ज्यादा ढीली करनी पड़ रही है.
अब ये है नई कीमत
बताते चलें कि अमूल ताजा (Toned) के 500 ML की कीमत पहले 29 रुपये थी,जो अब 30 रुपये हो गई है.इसके अलावा अमूल गोल्ड के 1 लीटर पैकेट की कीमत 69 रुपये से बढ़कर 72 रुपये हो गई. मदर डेयरी के दूध में भी इतनी हो बढ़ोतरी हुई है. हालांकि पराग की कीमतें बढ़ेगी लेकिन नई दरें 15 मई से लागू हो सकती है.दुकानदार रामबाबू ने बताया कि सभी ब्रांड के दूध की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
डिमांड के हिसाब से मंडी में घटते बढ़ते हैं रेट
हालांकि, पैकेट वाले दूध के अलावा खटाल या दूध मंडी में बिकने वाले गाय और भैंस के दूध में फिलहाल कोई बढ़ोतरी तो नहीं है लेकिन इनकी कीमतें बाजार में डिमांड के हिसाब से घटती बढ़ती रहती है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें