जूते में फन फैलाए बैठा था सांप, फिर बेडरूम में रेंगने लगे कई नाग, कांप उठा टीचर

0
जूते में फन फैलाए बैठा था सांप, फिर बेडरूम में रेंगने लगे कई नाग, कांप उठा टीचर


Last Updated:

Snake Babies Found in Home: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टीचर देर रात घर से बाहर चीखता हुआ निकला. उसके घर के अंदर एक सांप नहीं बल्कि दर्जनों सांप डेरा डाले बैठे थे.

Zoom

एआई तस्वीर

सीतापुर: उत्तर प्रदेश के सीतापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक टीचर मस्त सोने के लिए जा रहा था. तभी उसने अचानक ऐसी चीज देख ली, जिससे उसकी चीख निकल गई. उसने देखा कि उसके एक जूते के अंदर कोई तो बैठा है… वो पास गया तो होश उड़ गए. उसमें सांप बैठा हुआ था. वो तुरंत चीख-चिल्लाने लगे. आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे. जब कमरे को देखा तो हर कोई हैरान रह गया. अचानक बड़ी संख्या में सांप के छोटे छोटे बच्चे निकलने लगे. जैसे-तैसे लोगों ने पकड़कर इन्हें बाहर छोड़ा.

मामला सीतापुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित नेपालापुर चौराहे का है. यहां गुरुवार देर रात मुस्तफा नाम के शिक्षक अपने घर पर थे. देर रात अचानक से वो चिल्लाने लगे. दरअसल, कमरे में रखे एक जूते के अंदर सांप दिखाई दिया. सांप दिखते ही घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया गया. जब लोगों ने कमरे की तलाशी शुरू की तो हर कोई हैरान रह गया. कमरे में रखी अलमारी, बिस्तर और अन्य सामान के पीछे से एक के बाद एक लगातार छोटे छोटे सांप निकलने लगे. कुछ ही देर में सांपों की संख्या एक दर्जन के करीब पहुंच गई.

मौके पर मौजूद लोगों ने सावधानी बरतते हुए कुछ सांपों को मार दिया, जबकि कई सांपों को पकड़कर घर से बाहर छोड़ दिया गया. घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों में इस बात को लेकर डर बना हुआ है कि आखिर इतने सांप घर के अंदर कैसे पहुंच गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. परिवार का कहना है कि घटना के बाद अब कमरे में जाने तक की हिम्मत नहीं हो पा रही है.

About the Author

authorimg

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *