झांसी, भोपाल, नागपुर के लिए स्पेशल ट्रेन 21 मई से, ले लो कंफर्म टिकट
Last Updated:
indian railway special train- अगर आप गर्मियों में गांव जाने का प्लान कर रहे हैं और ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल रहा है, ऐसे लोगों के लिए भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है.इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है,जिससे लोग सुविधाजनक ढंग से यात्रा कर सकें.
यात्रियों की सुविधा के लिए और भी ट्रेनें चलाई जाएंगी.
नई दिल्ली. गर्मी में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे झांसी, भोपाल, नागपुर समेत उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन और फरीदाबाद विशाखापट्टनम से के बीच चलेगी. ये ट्रेनें मध्य भारत और उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को जोड़ते हुए झांसी से होकर गुजरेंगी. इससे झांसी, भोपाल, नागपुर और आसपास के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. भारतीय रेलवे ने इन ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया है.
शेड्यूल के अनुसार ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होगी और 23 मई को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08514 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापट्टनम स्पेशल 24 मई को दिल्ली से चलेगी और 26 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी.
यह ट्रेन दुव्वाडा, अन्नकापल्ले, तुनी, राजमुंदरी, बल्लारशाह, नागपुर, रानी कमलापति स्टेशन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और आगरा कैंट जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. ट्रेन 23 मई को रात 2.15 बजे झांसी पहुंचेगी, जबकि नागपुर में इसका स्टापेज दोपहर 2.40 बजे होगा. रानी कमलापति स्टेशन पर ट्रेन रात 10.20 बजे पहुंचेगी.
इसके अलावा ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम–फरीदाबाद स्पेशल ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होगी और 23 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 08516 फरीदाबाद–विशाखापट्टनम स्पेशल 25 मई को फरीदाबाद से चलेगी और 27 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी.
यह ट्रेन आर्कू, कोरापुट, रायपुर, दुर्ग, नागपुर, रानी कमलापति, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन और आगरा कैंट जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी. झांसी में इसका ठहराव रात 9.55 बजे होगा, जबकि नागपुर स्टेशन पर ट्रेन सुबह 5.45 बजे पहुंचेगी.
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों से गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोगों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी.