PM मोदी की अपील का दिखा असर, मिर्जापुर में अधिकारी साहब ऐसे पहुंचे दफ्तर
Last Updated:
Mirzapur News: पीएम मोदी की वाहनों के कम उपयोग की अपील के बाद कई राज्य और जिले के लोगों में इसका असर दिखाई दे रहा है. इसी को ध्यान में रखते हुए जिला उद्यान अधिकारी अब अपने दफ्तर साइकिल से पहुंच रहे हैं. आइए इस अधिकारी के बारे में जानते हैं, जिनका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
मिर्जापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काफिले और कार्यालय में गाड़ी की संख्या कम करने को लेकर की गई अपील का असर भी दिखने लगा है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे. मेवाराम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग अब वीडियो की तारीफ भी कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद सभी को आगे आना चाहिए और काफिले और गाड़ियों के सफर से बचना चाहिए. इस कड़ी में हमने सबसे पहले पहल की है. ऑफिस के अन्य कर्मचारियों को भी इस महीने में शामिल होने के लिए कहा गया है.
साइकिल से पहुंचे दफ्तर
जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम सुबह जब साइकिल से अपने दफ्तर पहुंचे तो देखकर सभी चौंक गए. अचानक से अधिकारी के दफ्तर पहुंचने के बाद लोगों में कौतूहल हो गया. जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम करीब 3 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने दफ्तर पहुंचे थे. दफ्तर पहुंचने के बाद जिला उद्यान अधिकारी ने काम को शुरू किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के अपील को लेकर भी बात कही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद सभी को इसमें आगे आना चाहिए और नो व्हीकल डे जरूर मनाना चाहिए, ताकि इससे देश की आर्थिक व्यवस्था पर ज्यादा भरना पड़े.
साइकिल का करें प्रयोग
जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने लोकल 18 से बताया कि युद्ध के बाद वैश्विक मंदी आ गई है. पेट्रोल-डीजल पर इसका गहरा असर पड़ा है. उसके साथ ही भारतीय मुद्रा कोष पर भी प्रभावित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से काफिले और दफ्तर में वाहनों की संख्या को कम करने को लेकर अपील की गई थी. अपील के बाद हम भी साइकिल से प्रयोग करते हुए दफ्तर पहुंचे हैं. सभी से अपील करते हैं कि ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें. कोशिश करें कि जरूरत ना हो तो बाइक या कार का उपयोग न करें, बल्कि साइकिल का प्रयोग करें. यह सेहत के लिए फायदेमंद है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए सही कदम है.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.