अखिलेश जी भाई की तेरहवीं तक तो रुक जाते.. ओपी राजभर ने क्यों कसा ये तंज
Last Updated:
UP Politics: 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर में जुबानी जंग तेज हो गई है. मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन का जिक्र करते हुए मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है.
मंत्री ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर हमला
लखनऊ. 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले में यूपी में जुबानी जंग चरम पर है. खासकर NDA के पार्टनर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच की है. योगी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए तीखा ट्वीट किया है. ओपी राजभर ने अखिलेश को उनके भाई प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भी उनकी राजनीति पर जमकर कटाक्ष किया.
राजभर ने ट्वीट में लिखा कि अखिलेश यादव के भाई के निधन से पूरा परिवार परेशान है और वे भी उनके दुख में शामिल हैं. लेकिन इसके बाद उन्होंने अखिलेश पर सत्ता की लालच, समाज बांटने वाली राजनीति और दूसरों के घरों में दखल देने का आरोप लगाया. मंत्री राजभर ने अखिलेश पर “सत्ता के लालची” होने का आरोप लगाया. उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे पर भी तंज कसा. व्यंग्य करते हुए सुझाव दिया कि अगर अखिलेश को विभाग चाहिए तो वह भाजपा में शामिल हो जाएं और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मंत्रिपद की मांग करें.
चढ़ा सियासी तापमान
यूपी के सियासी गलियारों में यह ट्वीट काफी चर्चा में है, क्योंकि ओम प्रकाश राजभर ने 2022 का विधानसभा चुनाव बीजेपी के साथ लड़ा था. हालांकि, समाजवादी पार्टी की हार के बाद वे फिर NDA के साथ आ गए थे. इधर पिछले कुछ दिनों से दोनों नेताओं के बीच संबंध काफी खराब हो चुके हैं. राजभर वर्तमान में योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री हैं और सुभासपा-भाजपा गठबंधन के सहारे सक्रिय राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने अखिलेश यादव की “रंग-ढंग वाली राजनीति” पर भी सवाल उठाए हैं. अभी तक अखिलेश यादव या समाजवादी पार्टी की तरफ से इस ट्वीट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
About the Author

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें