वर्दी में रीलबाजी पड़ेगी भारी, यूपी पुलिस ने जारी किया सख्त फरमान
Last Updated:
यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पॉलिसी 2023 को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. आपत्तिजनक पोस्ट और वायरल रील डालने वाले पुलिसकर्मियों व ट्रेनी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई की जाएगी. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने सोशल मीडिया पर अनुशासन बनाए रखने और विवादित पोस्ट को URL समेत सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.
लखनऊ: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी का सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं. यूपी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी वर्ष 2023 में बनाई गई थी.
उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों और ट्रेनी के खिलाफ तत्काल विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही, आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों को चिन्हित करने के लिए भी कहा गया है.
सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से छवि प्रभावित
निर्देश में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि प्रभावित हो रही है. ऐसे मामलों में की गई कार्रवाई की जानकारी एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को देने के निर्देश दिए गए हैं.
आपत्तिजनक पोस्ट का रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
इसके अलावा, आपत्तिजनक पोस्ट को URL समेत सुरक्षित रखने के लिए भी कहा गया है. यह निर्देश एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश की ओर से जारी किए गए हैं.
About the Author

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें