लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर चलेगा बुलडोजर, 240 दुकानें भी होंगी जमींदोज

0
लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर चलेगा बुलडोजर, 240 दुकानें भी होंगी जमींदोज


Last Updated:

Lucknow Latest News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में वकीलों के चैंबर पर बुलडोजर एक्शन होने जा रही है और साथ ही 240 दुकानों को भी जमींदोज कर दिया जाएगा. यह फैसला सरकार का नहीं है बल्कि हाईकोर्ट का ओर्डर है.

Zoom

आज होगी बुलडोजर कार्रवाई ( AI Image)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज कचहरी परिसर और उसके आसपास बड़े पैमाने पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की गई है. हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम अवैध कब्जों को हटाने के लिए मैदान में उतरेगी. कार्रवाई के दौरान करीब 240 अवैध चैंबरों और दुकानों को हटाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य भवन चौराहा, सदर तहसील, रजिस्ट्री कार्यालय, रेजिडेंसी से लेकर सीएमओ ऑफिस, स्वास्थ्य भवन और जिला कोर्ट के आसपास बनी अवैध दुकानों और चैंबरों पर बुलडोजर चलेगा. प्रशासन का कहना है कि सड़क, फुटपाथ, नाले और नालियों पर कब्जा करके कई जगहों पर वकीलों के चैंबर और फोटोकॉपी की दुकानें बना ली गई थीं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी.

इससे पहले नगर निगम की तरफ से अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे. नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने खुद ही अपने कब्जे हटा लिए, लेकिन बड़ी संख्या में अब भी निर्माण बने हुए हैं. इसी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई का फैसला लिया है. कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहेगा ताकि किसी तरह का विवाद या विरोध प्रदर्शन न हो सके.

प्रशासन का कहना है कि कोर्ट के आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा और सरकारी जमीन या सार्वजनिक रास्तों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध कब्जों की जांच की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अवैध निर्माण न करें, वरना इसी तरह की कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

About the Author

authorimg

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *